अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर आयोजित

 राज की बातें / जयन्त पोरवाल :

झालावाड़ 21 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अतुल कुमार सक्सेना अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) झालावाड़ के मार्गदर्शन में जिला कारागृह झालावाड़ में योग शिविर एवं विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
योग शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के सचिव लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। यह विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य और स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग शब्द का शाब्दिक अर्थ है मिलन। योग के माध्यम से आप जीवन के यांत्रिकी को गहराई से खोज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि योग का जीवन अलग महत्व है। जबकि अन्य सभी व्यायाम आपकी शारीरिक स्थितियों का ध्यान रखते हैं, योग आपको अपने मन और शरीर को नियंत्रित करने में मदद करता है। विभिन्न योग मुद्राएं या आसन हैं जो आपके शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते हैं। प्राणायाम या सांस लेने का व्यायाम आपको अपने मन और आत्मा को फिर से जीवंत करने में मदद करता है। ऐसा कहा जाता है कि आपको अपने दिन की शुरुआत प्राणायाम से करनी चाहिए और यह आपको बेहतर सोचने और शांत और शांतिपूर्ण रहने में मदद करता है। गतिहीन जीवन शैली, अस्वास्थ्यकर आहार और तनाव - ये सभी विभिन्न बीमारियों को जन्म देते हैं। योग व्यायाम के माध्यम से इन सभी को नियंत्रित करना सिखाता है।
उन्होंने कारागृह में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं कोराना महामारी के बारे में जानकारी भी दी। साथ ही वर्चुअल माध्यम से भी पैरा लीगल वॉलियन्टर को योग दिवस के बारे में जानकारी दी एवं उन्हें आमजन को दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करने हेतु जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कारागृह अधीक्षक गोविन्द सिंह, जेलर करण सिंह शक्तावत, राहुल जैन, अंकित शर्मा एवं कारागृह कार्मिक उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम