संदेश

छात्र राजनीति से निकलकर झालरापाटन पालिकाध्यक्ष बना युवा चेहरा अंशु गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मतदान को लेकर सोमवार सुबह से ही मतदान स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की, जिसके तहत नगर पालिका सभागार में बनाए गए मतदान स्थल के लिए बालचंद चिकित्सालय से लेकर पीपली बाजार तक के क्षेत्र को बेरिकेटिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पहचान पत्र देखकर ही लोगों को आने जाने की अनुमति दी। नगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बाद बाडाबंदी में ले जाए भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद सुबह 10:40 बजे एक ही बस में बैठकर आए, जिन्हें नगरपालिका कार्यालय के यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पार्षदों के पहचान पत्र और प्रमाण पत्र की जांच की और उन्हें मतदान के लिए मतदान स्थल जाने दिया। मतदान स्थल पहुंचने पर निर्वाचित जिन पार्षदों ने शपथ नहीं ली थी पहले उन्हें शपथ दिलाई गई और इसके बाद सभी 22 पार्षदों ने बारी-बारी से मतदान किया। मतदान के बाद 11:55 बजे सभी पार्षद वापस बस में बैठकर बाडाबंदी में ले जाएंगे, जिन्हें कल नगरपालिका...

उपभोक्ता अपने बिजली से संबंधित समस्याओं के लिए इन नम्बरों पर करें शिकायत

चित्र
राज की बातें/ जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने झालरापाटन शहर के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित शिकायत के लिए कॉल सेंटर की स्थापना की है। सहायक अभियंता मोहम्मद शोएब ने बताया कि यह कॉल सेंटर 24 घंटे बिजली से संबंधित शिकायत के लिए चालू रहेगा। जिसका टोल फ्री नंबर 18001806507,1912 मोबाइल नंबर 7073375281 एवं व्हाट्सएप नंबर 9414037085 है।

हरिसिंह को सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय से आरक्षण की राजनीति पर मिली शोध उपाधि

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालावाड़। सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से बड़ोदिया निवासी हरिसिंह गुर्जर को शोध उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने 'भारत में आरक्षण की राजनीति: राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आन्दोलन के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन' विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। गुर्जर ने यह महत्त्वपूर्ण शोध मध्यप्रदेश सामाजिक शोध संस्थान के निदेशक यतीन्द्र सिंह सिसोदिया के कुशल निर्देशन में और प्रोफेसर निष्ठा वशिष्ठ के सहनिर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का केंद्र बिंदु राजस्थान में वर्ष 2007 से 2012 के दौरान हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन रहा है। इस गहन अध्ययन के माध्यम से हरिसिंह ने आरक्षण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कई महत्त्वपूर्ण तथा तर्कपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए हैं। अपने शोध के दौरान, गुर्जर ने पिछड़े और वंचित वर्गों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए कई अहम और व्यावहारिक तरीके भी सुझाए हैं। उनका यह कार्य सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। शोध में उन्होंने आरक्षण की राजनीति के ऐतिहासिक, सामाजिक और...

झालरापाटन में रविवार को होगी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: "संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ" अभियान पर होगी चर्चा झालरापाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी झालरापाटन की ओर से 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे नगर कांग्रेस कार्यालय, झालरापाटन पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन करेंगे। बैठक में "संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ" अभियान एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। समस्त ब्लॉक कांग्रेस/नगर कांग्रेस सदस्य, पदाधिकारी, पार्षदगण, पंचायत सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/सदस्य को बैठक में आमंत्रित किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने सभी कांग्रेसजनों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा

चित्र
राज की बातें झालावाड़। सोमवार को विशिष्ट न्यायालय पोक्सो कोर्ट न०-2, झालावाड़ के विशेष न्यायाधीश ने मुलजिम पप्पुलाल उम्र 30 साल, निवासी सुमेर, थाना खानपुर जिला झालावाड़ (राजस्थान) को दोषी पाए जाने पर धारा 137(2) बी०एन०एस० के आरोप में 3 वर्ष का कठोर कारावास व 3 हजार अर्थदण्ड व जुर्माना जमा न करने पर 1 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित किया। धारा 5 (एम)/6 पोक्सो एक्ट में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रुपए का अर्थदण्ड व जुर्माना जमा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित किया। विशिष्ठ लोक अभियोजक दीपेश भार्गव ने बताया कि दिनांक 19.05.2025 को प्रार्थियां ने अपनी बेटी (पीड़िता) के साथ लिखित रिपोर्ट 140/2025 धारा 137 (2). 65 (2) बी०एन०एस० व 5 (एम)/6 पोक्सो एक्ट में खानपुर थाने में इस आशय की पेश की कि दिनांक 17.05.2025 को प्रार्थियां की जेठ की लड़की की शादी रजवाड़ी मैरिज गार्डन खानपुर में थी। प्रार्थियां बारां से अपनी तीन लड़कियों के साथ शादी में आयी थी। प्रार्थियां शादी की रस्मों में व्यस्त हो गई थी और उसकी तीनों लड़कियां गार्डन में घूम रही थी। रात्रि करीब 9:0...

7 दिन बन्द रहेगा मंडी कारोबार

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। वार्षिक लेखाबंदी, बैंकों में वित्तीय लेनदेन एवं पर्वों के चलते हरिश्चंद्र मंडी में सात दिवसीय अवकाश रहेगा। शुक्रवार 27 मार्च को रामनवमी महापर्व, शनिवार 28 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी अवकाश, 29 मार्च को साप्ताहिक अवकाश, सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती एंव मंडी भामाशाह स्व. रखबचंद पाटनी की पुण्यतिथि, मंगलवार 31 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी अवकाश, बुधवार 1 अप्रैल को बैंकों में वित्तीय लेनदेन नहीं होने के चलते अवकाश, गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव हनुमान जयंती के चलते अवकाश रहेगा, इस दौरान किसी भी प्रकार की कृषि जिंसों का क्रय विक्रय मंडी में नहीं होगा। इस दौरान किसान विक्रय हेतु अपनी कृषि जींस मंडी में ना लाएं। मंडी शुक्रवार 3 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में गणपति पूजन पश्चात खुलेगी तत्पश्चात फिर से कृषि जींस का क्रय विक्रय होगा।

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ़ इंडिया की सेंट्रल काउंसिल ने झालावाड़ में नया सी पी ए चैप्टर खोला

चित्र
राज की बातें/विजय शर्मा: झालरापाटन। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ़ इंडिया की सेंट्रल काउंसिल ने झालावाड़ में नया सी पी ए चैप्टर खोला है, जिसमे कॉन्वीनर सीए गिरीश शर्मा और डिप्टी कॉन्वेनर सीए अरविंद गुप्ता को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने वर्तमान कर व्यवस्था में निरंतर सीखने और अपडेट रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इसके उद्घाटन समारोह में सेंट्रल काउंसिल मेम्बर सीए सतीश गुप्ता, सीए पंकज शाह, सीए रोहित रुवतिया पधारे। इसके अलावा रीजनल काउंसिल के वाईस चेयरमैन सीए अंकुश जैन, पूर्व चेयरमैन सीए अंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कोटा बूंदी बारां से सीए पधारे। इसके पश्चात आयकर एवं जीएसटी विषयों पर हुआ महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन सीए निखिल तिवारी द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं सुसंगठित रूप से किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सहज और रोचक ढंग से आगे बढ़ाया। चैप्टर के कन्वीनर सीए गिरीश शर्मा ने बताया कि सेमिनार के पहले टेक्निकल सेशन में CA प्रकाश शाह ने Income Tax Act 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानो...

कृषि विज्ञान केंद्र में संत तुलसी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, सीखी खेती की आधुनिक तकनीकें

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। संत तुलसी स्कूल के लगभग 60 विद्यार्थियों ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र झालावाड़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने जैविक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों और बागवानी की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। कृषि विज्ञान केंद्र के एसआरएफ दिनेश चौधरी ने विद्यार्थियों को केंचुआ खाद, जीवामृत और नीमास्त्र जैसी प्राकृतिक खाद बनाने की विधियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद के बिना भी फसलों को अच्छा पोषण दिया जा सकता है। कृषि अध्यापक रामनिवास वैष्णव ने छात्रों को खेती में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने प्रकाश पाश, फेरोमोन पाश और चिपचिपे पाश के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया, जो कीटों से फसल बचाने में सहायक हैं। इसके बाद छात्रों ने क्रॉप कैफेटेरिया में रबी फसलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया। केंद्र पर मौजूद कृषि यंत्रों एवं मशीनरी को देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने टिलेज मशीन, सीड ड्रिल, रीज मेकर,  तथा फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़ी मशीनों के कार्य करने के तरीके को...

आय प्रमाणित कराने को लेकर भटक रहे अभिभावक

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के लिए लड़नी पड़ रही हस्ताक्षर की जंग झालरापाटन। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत सरकार 25 प्रतिशत सीटों पर निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश हेतु दिशानिर्देश व प्रवेश फॉर्म जारी हो चुके है, वहीं दूसरी ओर नगरपालिका क्षेत्र में पात्र गरीब परिवार आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं और इसके अभाव में आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2 लाख 50 हजार रुपए वार्षिक आय वाले परिवार इस योजना के पात्र हैं। लेकिन जब आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत अधिकारी ही उपलब्ध न हो, तो यह अधिकार कागजों तक सीमित होता लग रहा है। शिक्षा का अधिकार मिला, पर आय कौन तय करें? नगरपालिका क्षेत्र के अभिभावक इन दिनों स्कूल, अस्पताल, तहसील और अन्य सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। राजपत्रित अधिकारी जान पहचान के अभाव में हस्ताक्षर करने से इनकार कर रहे हैं। जब आय प्रमाण पत्र ही जारी नहीं होगा तो आरटीई के तहत प्रवेश कैसे संभव होगा।  बीएलओ की तर्ज पर हो अधिकृत अधिकारी की नियुक्ति कानूनी दृष्टि से यह स्थिति...

निशुल्क चिकित्सा एवं सीपीआर प्रशिक्षण शिविर सोमवार को

राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। सोमवार को चर्म रोग, दंत रोग  व आंखों के विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर साथ ही सीपीआर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय संस्कार विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 2 फरवरी 2026 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परामर्श शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में चर्म रोग, आंखों की  समस्याएं जांच, दातों की बीमारियों के निशुल्क जांच की जाएगी एवं दवाएं भी निशुल्क दी जाएगी। हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर दे। इस शिविर का लाभ आम नागरिक बच्चे एवं उनके अभिभावक ले सकेंगे, इस तरह की बीमारी के लोग शिविर का लाभ उठाएं। यह शिविर चिकित्सा विभाग एवं निर्मला देवी डॉक्टर लालचंद व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित होगा।