7 दिन बन्द रहेगा मंडी कारोबार

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। वार्षिक लेखाबंदी, बैंकों में वित्तीय लेनदेन एवं पर्वों के चलते हरिश्चंद्र मंडी में सात दिवसीय अवकाश रहेगा। शुक्रवार 27 मार्च को रामनवमी महापर्व, शनिवार 28 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी अवकाश, 29 मार्च को साप्ताहिक अवकाश, सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती एंव मंडी भामाशाह स्व. रखबचंद पाटनी की पुण्यतिथि, मंगलवार 31 मार्च को वार्षिक लेखाबंदी अवकाश, बुधवार 1 अप्रैल को बैंकों में वित्तीय लेनदेन नहीं होने के चलते अवकाश, गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान प्रकटोत्सव हनुमान जयंती के चलते अवकाश रहेगा, इस दौरान किसी भी प्रकार की कृषि जिंसों का क्रय विक्रय मंडी में नहीं होगा। इस दौरान किसान विक्रय हेतु अपनी कृषि जींस मंडी में ना लाएं। मंडी शुक्रवार 3 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में गणपति पूजन पश्चात खुलेगी तत्पश्चात फिर से कृषि जींस का क्रय विक्रय होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला