झालरापाटन में रविवार को होगी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक
राज की बातें/जयन्त पोरवाल:
"संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ" अभियान पर होगी चर्चा
झालरापाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी झालरापाटन की ओर से 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे नगर कांग्रेस कार्यालय, झालरापाटन पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन करेंगे। बैठक में "संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ" अभियान एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।
समस्त ब्लॉक कांग्रेस/नगर कांग्रेस सदस्य, पदाधिकारी, पार्षदगण, पंचायत सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष/सदस्य को बैठक में आमंत्रित किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने सभी कांग्रेसजनों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें