दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ़ इंडिया की सेंट्रल काउंसिल ने झालावाड़ में नया सी पी ए चैप्टर खोला
राज की बातें/विजय शर्मा:
झालरापाटन। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ़ इंडिया की सेंट्रल काउंसिल ने झालावाड़ में नया सी पी ए चैप्टर खोला है, जिसमे कॉन्वीनर सीए गिरीश शर्मा और डिप्टी कॉन्वेनर सीए अरविंद गुप्ता को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने वर्तमान कर व्यवस्था में निरंतर सीखने और अपडेट रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इसके उद्घाटन समारोह में सेंट्रल काउंसिल मेम्बर सीए सतीश गुप्ता, सीए पंकज शाह, सीए रोहित रुवतिया पधारे। इसके अलावा रीजनल काउंसिल के वाईस चेयरमैन सीए अंकुश जैन, पूर्व चेयरमैन सीए अंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कोटा बूंदी बारां से सीए पधारे।
इसके पश्चात आयकर एवं जीएसटी विषयों पर हुआ महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन सीए निखिल तिवारी द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं सुसंगठित रूप से किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सहज और रोचक ढंग से आगे बढ़ाया।
चैप्टर के कन्वीनर सीए गिरीश शर्मा ने बताया कि सेमिनार के पहले टेक्निकल सेशन में CA प्रकाश शाह ने Income Tax Act 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों, संभावित बदलावों और उनके व्यावहारिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए कानून की प्रमुख धाराओं और टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए इसके महत्व को सरल भाषा में समझाया।
इसके बाद दूसरे टेक्निकल सेशन में सीए देवेन्द्र कटारिया ने 'GST Litigation' विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने जीएसटी से जुड़े विवादों, अपील प्रक्रिया तथा हालिया न्यायिक निर्णयों के माध्यम से विषय को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विषयों पर गहरी रुचि दिखाई और विशेषज्ञों से कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे। यह सेमिनार कर क्षेत्र के पेशेवरों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी सिद्ध हुआ। अंतः में सह संयोजक सीए अरविंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें