भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

खानपुर : 10 अगस्त 2021

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को खानपुर पहुंचकर बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया व खानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई साथ ही पंचायत वार बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लिया ! उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी मौजूद भी रहे।

हेलीपैड पर पहुचते है मेडिकल स्टाफ  कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया।।

पूर्व मुख्यमंत्री जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरी सबसे पहले हेलीपैड के साइड में खड़े मेडिकल टीम से बात कर उनको धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि आपने अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन रात काम कर कोरोना महामारी के समय हजारों लोगो की जाने बचाई है।।

भाजपा कार्यकर्ताओं वह आम जनता से रूबरू होकर बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

वसुंधरा राजे ने हेलीपैड पर खड़े उनके प्रशंसकों से एक एक कर सबसे मिलकर सबका अभिवादन किया।

उसके बाद पांडाल में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से बात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली साथ ही हर पंचायत के लोगों से लिखित में बाढ़ से हुए फसल खराब , सड़क क्षतिग्रस्त व दूसरे नुकसान की जानकारी लेकर अधिकारीयो को अवगत कराया।
रूपली नदी की पुलियाओं का लिया जायजा

वसुंधरा राजे ने क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नागर के साथ कार से घूमते हुए रूपली नदी पर बनी पुलिया व दूसरे नालों पर बनी पुलियाओं व नालो का निरीक्षण कर उपखंड अधिकारी और डिप्टी पुलिस अधिकारी को कहा कि आप इन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर कठोर कार्यवाही कर इनको जल्दी हटाए ताकि भविष्य में इतनी दोबारा देखने को ना मिले !

चांदखेड़ी जैन मंदिर पहुंच कर मुनि सुधासागर का लिया आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री सांसद दुष्यंत सिंह के साथ चांदखेड़ी जैन मंदिर पहुंची और वहां मुनि श्री सुधासागर जी का आशीर्वाद लेकर आमजन की शांति के लिये प्रार्थना की !
इस दौरान भाजपा नेता श्री कृष्ण पाटीदार, श्याम शर्मा, विधायक नरेंद्र नागर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ, मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, डग विधायक कालूराम मेघवाल, जिलाप्रमुख ,  जिलामहामंत्री , प्रधान , जिलापरिषद सदस्य , प. समिति सदस्य , मण्डल के पदाधिकारि व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम