सशक्त मंडल अभियान को लेकर भाजपा की बकानी मंडल की बैठक संपन्न
बकानी। भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी की बैठक बालाजी पार्क में संम्पन्न हुई, बैठक की शुरुआत माँ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलन कर की। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र नागर, विधानसभा प्रवासी बृजेश दाधीच, मंडल प्रवासी विजय न्याति, जिलामहामंत्री हेमन्त सिंह सोजपुर, मण्डल अध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला मंत्री मनोज मुंजा, चंद्रप्रकाश लोधा, मंडल महामंत्री ओम लोधा, हेमन्त शर्मा, अमर सिंह, हरीश व्यास, उप प्रधान विजयानन्द आलिया, फूलचंद गुप्ता,रफीक भाई, शकील भाई, रामप्रसाद लोधा, दीनदयाल कुशवाह, बजरंग गुर्जर, रवि शर्मा, रामबाबू कारपेंटर,जय लाल, बालचंद दांगी, घनश्याम सरपंच, कमल श्रंगी, दिनेश पाटीदार, केवल वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सशक्त अभियान को लेकर मंडल कार्यकारणी एवं शक्ति केन्द्र सयोंजक की बैठक हुई व शक्ति केन्द्र प्रभारी से रूबरू होकर भौतिक सत्यापन किया गया। साथ में ही बूथ संरचना के लिये भी समस्त पदाधिकारियो को निर्देशित किया। बैठक को सबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के लिए कार्य करती रही है। बूथ से चुनाव को जीता जाता है। मंडल से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत होनी चाहिए। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। विधानसभा प्रवासी ब्रजेश दाधीच ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सशक्त अभियान को लेकर बूथ की टीम मजबूत होनी चाहिये। हर बूथ पर कम से कम 10 सदस्य की टीम होनी चाहिए जो कि संगठित कार्य करे। इस दौरान समस्त शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, सयोंजक मोजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें