दुर्गाष्टमी के पर्व पर सेवा भारती समिति झालावाड़ ने 151कन्याओ का किया पूजन


राज की बातें / जयंत पोरवाल :

झालरापाटन। सेवा भारती झालावाड़ का सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम खेड़ापति बालाजी झालरापाटन पर सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य वक्ता मुकेश मंत्री रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष झालरापाटन वर्षा जैन व झालावाड़ नगर परिषद के सभापति प्रदीप सिंह ने की। मुख्य अतिथि राज राजेश्वर मंदिर समिति झालावाड़ से कृष्ण राज रहे, विशिष्ट अतिथि पुखराज जैन, बजरंग गुजर, मनीष चाँदवाड, सूर्य प्रकाश माहेश्वरी, पंकज वैष्णव पार्षद,अंशुल पंवार, मनोज शर्मा वकील, ललित जैन, हरिप्रसाद, जोधराज,मुकेश खंडेलवाल, राजू शर्मा रहे। सेवा भारती समिति के संरक्षक कुलदीप अरोड़ा, प्रकल्प प्रमुख दुलीचंद, जिला मंत्री आनंद गौतम, सदस्य अंकुर नैयर, रामेश्वर क्षृगीं रहे। अंत में सभी अथितियों ने सभी 151 दुर्गा स्वरूपा कन्याओ का तिलक लगाकर पैर धोकर सामूहिक पूजन किया। यह जानकारी सेवा भारती समिति के जिला मंत्री आनंद गौतम ने दी, साथ में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला