सविता गुप्ता बनी पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष

राज की बातें / जयंत पोरवाल :

झालरापाटन। शनिवार रात्रि को पोरवाल समाज महिला मंडल की बैठक रणछोड़ जी के मंदिर में संपन्न हुई जिसमें महिला मंडल के अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। राधा धनोतिया एवं नीलम गुप्ता ने सबसे सक्रिय महिला सविता जगदीश गुप्ता के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा। जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं द्वारा समर्थन करके हाथ खड़े कर सर्वसम्मति से सविता जगदीश गुप्ता को महिला मंडल  पोरवाल समाज का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान बड़े, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगे। समाज में महिलाओं का सम्मान बड़े तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम