पोरवाल महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। पोरवाल समाज महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव। पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया की सोमवार को महिला मंडल द्वारा अबीर गुलाल और फूलो के साथ फागोत्सव का आनंद लिया गया। उन्होंने बताया कि समाज का जुड़ाव बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन से समाज के लोग एक स्थान और एक मंच पर एकत्र होते हैं। जिससे आपस में वैचारिक समझ बढ़ती है और समाज को आगे बढ़ाने में योगदान मिलता है। उत्सव में महिला मंडल ने आज बिरज में होली रे रसिया, होली खेले तो आ जा ओ बरसाने में, मनमोहन खेले होली, होली खेल रहे बांके बिहारी के साथ ममता मैडम के भजनों पर नृत्य किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला

अभिभाषक परिषद झालावाड़ के चुनाव हुए घोषित

उत्साह से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने लगाई दुकानें