चित्रों में उभरते भारत की तस्वीर को तूलिका से दिया आकार

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। संस्कार विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला संयोजक पियूष बटवानी  की सहभागिता से विकसित भारत पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्राचार्य विद्यालय निदेशक अवनींद्र व्यास ने बताया कि बच्चों ने विकसित भारत के संबंध में अपने विचारों के साथ ही डिजिटल इंडिया में हो रही प्रगति को अपनी सोच के अनुरोध कैनवास पर प्रकट किया। प्रधानाचार्य सूरज प्रकाश शर्मा ने बच्चों को विकसित भारत कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में अतिथि प्रोफेसर अरुण कुमार व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां व विकास योजनाओं ने पिछले 10 वर्ष में भारत को पिछडे विकासशील देशो से आगे लाकर विश्व की महाशक्तियों में खड़ा कर दिया है। भारत आर्थिक दृष्टि से आज विश्व में चौथे पायदान पर है जो शीघ्र ही तीसरी महा शक्ति के रूप में स्थापित हो जाएगा। विद्यालय ड्राइंग टीचर रोहित मेहरा, हरीश शर्मा ने बच्चों को चित्रकला की बारीकी समझाई। बच्चों ने अपनी परिकल्पना के हिसाब से कंप्यूटर डिजिटल गेजेट्स, विभिन्न एप्स एवं भारतीय सुरक्षा प्रणाली, भारतीय मिसाइल, उपग्रह आदि का चित्रण किया। भारत की बढ़ती इकोनामिक ग्रोथ रेट को भी प्रदर्शित किया ड्रोन ,सैटेलाइट के चित्र भी प्रकट किये। विद्यालय अध्यापक बृजमोहन रेगर, हितेश प्रजापत, शोभा जोशी, दिव्या नागर, तमन्ना जाट, अनीशा बी, कुसुम जाट, आयशा नागर आदि ने बच्चों को प्रेरित करते हुए व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला