नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

राज की बातें / जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन 17 जून । झालरापाटन नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चाँदवाड़, उपाध्यक्ष दीपक राठौर और पार्षद रिजवान अहमद,नवीन मेघवाल ने वार्ड 28,29,30,32 और 33 वार्ड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष वर्षा जैन ने आंगनबाड़ी में दर्ज महिलाओं और बच्चों के बारे में और उनको दिए जाने वाले पोषाहार की जानकारी ली।उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया कि वार्ड 32,33 के आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत महिलाओं और बच्चों को आज घर-घर जाकर पोषाहार का वितरण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता राठौर, ममता प्रजापति,सहायिका हेमलता शर्मा,अनिता सेन, आशा संगीता सोलंकी उपस्थित मिली।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम