घण्टो विवाद और मशक्कत के बाद जलभराव समस्या का नगरपालिका ने निकाला प्राथमिक समाधान, 10 साल पुरानी थी समस्या
राज कि बातें / जयन्त पोरवाल :
झालरापाटन । शहर के चंद्रगुप्त नगर सेकण्ड गुलाबबाड़ी में जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासी गत 10 वर्षों से परेशानियां झेल रहे थे, जिसका आज नगरपालिका प्रशासन द्वारा निवासियों की शिकायत पर घण्टो की मशक्कत और विवाद के बाद जलभराव की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए एक खाली प्लाट की दीवार तोड़कर वर्तमान समस्या को दुरूस्त करने के लिए वैकल्पिक समाधान किया और बरसात से सड़क पर भरे पानी की निकासी की। नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा जैन ने बताया की इस क्षेत्र में कई सालों से जलभराव की समस्या से कॉलोनी वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर फिलहाल पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है ताकि जलभराव से आमजनजीवन प्रभावित न हो। साथ ही अध्यक्ष वर्षा जैन ने शहर की जनता से अपील की है कि मकान बनाने के लिए नगरपालिका द्वारा कन्वर्ट कॉलोनियों में ही प्लाट ले ताकि नगरपालिका आपको हर सम्भव सुविधाएं प्रदान कर सके।
किसी प्रकार का मौके पर विवाद न हो इसके लिए पुलिस बल रहा तैनात, आलाधिकारी भी रहे मौजूद
जलभराव की समस्या को लेकर नगरपालिका द्वारा खाली प्लॉट की दीवार तोड़ने पर जहाँ से पानी की निकासी की जानी थी वहां की महिलाओं ने पानी की निकासी नही होने देने पर अड़ गयी और नगरपालिका महिला कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर विवाद को रोकने और शांति कायम करने के लिए लोगो से अपील की फिर आलाधिकारियों को मौजूद में जेसीबी से पानी को निकासी की।
जहाँ जलभराव की समस्या थी वहां के लोगो ने नगरपालिका और प्रशासन का किया धन्यवाद
कई सालों से जलभराव की समस्या से झुझ रहे कॉलोनी वासियो की शिकायत पर नगरपालिका अध्यक्ष,पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर समस्या का वैकल्पिक समाधान करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की हर साल 7-8 दिन तक यहाँ पानी भरा रहता था जिसके बाद नगरपालिका संज्ञान लेती थी आज पहली बार एक शिकायत पर पहले दिन ही जो भी नगरपालिका,पुलिस प्रशासन और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समाधान किया वो सराहनीय है।
सराहनीय प्रयास
जवाब देंहटाएं