राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 16 अगस्त को
राज की बातें/जयन्त पोरवाल:
झालावाड़। जिले के राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) के प्रत्येक विद्यालय हेतु विभिन्न पदो पर 16 अगस्त, 2021 को साक्षात्कार के माध्यम से आशार्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुरूषोत्तम माहेश्वरी ने बताया कि झालावाड़ जिले में ब्लॉक लेवल पर राजकीय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) चांदखेडी खानपुर में वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान एवं सहायक कर्मचारी, ठीकरिया (मनोहरथाना) में वरिष्ठ अध्यापक गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, अध्यापक लेवल-2, गणित व विज्ञान, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-।।, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के तीन पदो पर, सुनेल में वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, सहायक कर्मचारी-3 एवं पचपहाड़ (भवानीमण्डी) में शारीरिक शिक्षक ग्रेड-।।, कनिष्ठ सहायक, सहायक कर्मचारी-2 एवं कलक्ट्री झालावाड़ में वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सहायक कर्मचारी के पदों पर पदस्थापन हेतु माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा के अधीन कार्यरत कार्मिकों में से विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय हेतु पात्र आशार्थियों के चयन हेतु 16 अगस्त, 2021 को वॉक इन इन्टरव्यू द्वारा रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।
उक्त साक्षात्कार हेतु इच्छुक आशार्थी 16 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे साक्षात्कार स्थल स्थानीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा के ऑडिटोरियम में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र निर्देशानुसार भरें एवं शाला दर्पण से प्रपत्र 10 की स्वप्रमाणित प्रति आवश्यक रूप से लगाएं। आवेदनकर्ता पंजीयन एवं साक्षात्कार के समय अपना पहचान पत्र आवश्यक रूप से साथ लाएं। कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए मास्क आवश्यक रूप से लगाकर आये एवं सेनेटाइजर भी साथ लाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें