पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का झालावाड़ दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में झालरापाटन विधानसभा से विधायक माननीय वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया झालावाड़ दौरा।  अपने दो दिवसीय दौरे पर बारां से झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र पहुंची और जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में दर्शन के बाद संत मुनि सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद लिया। राजे ने अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों ज़िले के अन्य क्षेत्रोँ में पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद की स्थिति का हवाई सर्वे किया।

अधिकारियों की ली बैठक

खानपुर में हवाई सर्वे के बाद राजे झालावाड़ पहुंची जहां डाक बंगला में आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिले में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद राजा साहब दुष्यंत सिंह भी रहे मौजूद

दौरे में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र और बारां झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजा दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में खानपुर विधायक नरेंद्र नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, छगन माहूर, झालरापाटन नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा जैन, भाजपा नेता मनीष चांदवाड़, नरेंद्र डांगी, पार्षद अंशु गुप्ता, अजय कुशवाह, हुकुम प्रजापत, पूनम बांगड़, महावीर बांगड़, अर्जुन यादव सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहें।

भाजपा आई टी सेल से हुए रूबरू

महारानी वसुंधरा राजे सिंधिया पूरे कार्यक्रम के बाद भाजपा आईटी सेल से रूबरू हुई और उन्हें उनकी पिछली भाजपा सरकार द्वारा किये गए जनकल्याण कारी कार्यो और योजनाओं के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को तक पहुचाने की रूपरेखा के बारे में चर्चा की। जिला आईटी संयोजक विजय शर्मा से जिले में चल रही आईटी गतिविधियों की जानकारी ली और पत्रकार वार्ता भी की। महारानी वसुंधरा राजे, सांसद राजा दुष्यंत सिंह, छगन माहूर, राजे की आईटी सेल प्रभारी सौम्या खान, विजय शर्मा जिला आईटी संयोजक, आईटी सदस्यों में संदीप पालीवाल, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर गोस्वामी, आदित्य कटारिया, लाल सिंह, हंस राज मीणा, वीरेन्द्र सिंह, बने सिंह देवगढ़ आदि मौजूद रहे।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम