झालरापाटन शहर भाजपा की मंडल कार्यकारिणी शक्ति केंद्र संयोजक की बैठक सम्पन्न

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। सशक्त मंडल अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठनात्मक संरचना को आगे बढ़ाने के लिए झालरापाटन शहर मंडल की बैठक आज स्थानीय मंडल कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में झालरापाटन विधानसभा शसक्त मण्डल अभियान प्रभारी श्री कमलेन्द्र सिंह हाड़ा ने बैठक की अध्यक्षता की एवं कार्यकर्ताओ को बूथ सिमितियाँ तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही संगठन में नए सक्रिय कार्यकर्ताओ को भी जोड़ने के निर्देश दिए। मंडल झालरापाटन के सभी सक्रिय बूथो का सत्यापन के संदर्भ में भी चर्चा की। बैठक में पूर्व विधायक श्री निर्मल कुमार सकलेचा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता, मंडल महामंत्री दीपक शर्मा, यशोवर्धन बाकलीवाल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठी, पार्षद नितेश परमार, भाजपा नेता अनिल नोपडॉ, राजेन्द्र सिंह राठौर, उमेश जैन, निर्मल पाटनी, रइस भाई, आईटी संयोजक विक्की रावल उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिडावा उपखंड क्षेत्र के स्कूल में सूर्यास्त के बाद तक भी नहीं उतारा तिरंगा, जिम्मेदारों ने कहा कार्रवाई करेंगे

शिक्षिका पर बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप, परिजनों ने थाने में की शिकायत

प्रिंसिपल पर पार्टी विशेष के प्रतिनिधि बनकर काम करने का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप