जयन्त पोरवाल अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिला संगठन मंत्री मनोनीत

राज की बातें / विजय कुमार शर्मा:

झालरापाटन। अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने संघ का विस्तार करते हुए झालावाड़ जिला संगठन मंत्री के पद पर झालरापाटन निवासी जयन्त पोरवाल को मनोनीत किया है।यह मनोनयन संघ के झालावाड़ जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,जिला संरक्षक घनश्याम आचार्य,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह ,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला मुख्य सचिव संजय  सिंघल,जिला महामंत्री राजेश परिहार,जिला सचिव हेमंत कुमार यदुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावा की अनुशंसा से किया है।श्री पोरवाल सम्पूर्ण झालावाड़ जिले में संघ के सदस्य बनाने, कार्यकारणी का गठन करने के लिए अधिकृत है।आपका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण झालावाड़ जिला रहेगा। आपका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक रहेगा। आशा है,आप के नेतृत्व में सम्पूर्ण झालावाड़ जिले के संघ सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम