रन फोर फ्लेग साईकिल रैली का हुआ आयोजन

राज की बातें / जयन्त पोरवाल :


झालावाड़। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को रन फोर फ्लेग साईकिल रैली का मिनी सचिवालय से राजकीय खेल संकुल तक आयोजन किया गया। रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू ने मिनी सचिवालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
साईकिल रैली मिनी सचिवालय से मूर्ति चौराहा, मंगलपुरा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए राजकीय खेल सकंुल जाकर सम्पन्न हुई। जहां सभी प्रतिभागियों को अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा मैडल प्रदान किए गए।
रैली में जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक आमिर खान, साईक्लिंग वेलफेयर सोसायटी के कुलदीप अरोड़ा, मनोज शर्मा, उदयभान सिंह, उज्ज्वला कानोड़े, पुरूषोत्तम योगी, अनंत शर्मा, विक्रम टाक, कमलेश गुप्ता, चन्द्रकांत त्रिपाठी, शैलेन्द्र गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला