विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

राज की बातें / जयन्त पोरवाल :

झालरापाटन। संत तुलसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने कालीसिंध सुपर थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एमएल मीणा की अनुमति से कनिष्ठ अभियंता संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को कॉल हैंडलिंग प्लांट, डीएम प्लांट, स्विच यार्ड, टरबाइन, बॉयलर जनरेटर एवं बिजली उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में समझाया। संस्था निदेशक राहुल राठौर, सत्यनारायण राठौर, राजेंद्र नागर, संजय राठौर, विक्रम आदि भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला