राजस्थानी थीम पर बच्चो ने दी प्रस्तुतियां

 राज की बातें / जयन्त पोरवाल :

झालरापाटन। सेंट जोसेफ फर्स्ट स्टेप स्कूल के चेयरमैन अजय शर्मा के निर्देशानुसार स्कूल में राजस्थानी थीम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-नन्हें बालको ने राजस्थानी वेशभूषा पहनी और राजस्थानी भोजन भी किया। बच्चो ने राजस्थानी लोक नृत्य पर नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रहनुमा खान के सानिध्य में किया गया तथा उन्होंने राजस्थान की विशेषताओं यहां की बोली व रहन सहन  के बारे में विद्यार्थियों को बताया। राजस्थान को बड़े उत्साह से विद्यार्थियो ने जाना,समझा व आनंद लिया तथा हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाया। साथ ही विद्यालय मे पपेट शो भी करवाया गया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम