राजेंद्र शर्मा मीडिया बने तीसरी बार विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव

राज की बातें / जयंत पोरवाल

झालरापाटन। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जॉन प्रथम की कार्यकारणी की घोषणा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सुशील जी ओझा साहब की अनुमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर जी शर्मा चचू जी भैया द्वारा  मंगलेश्वरी गार्डन कोटा में  विप्र फाउंडेशन कार्यकरणी की घोषणा की गई। जिसमें झालावाड़ जिले से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री पद पर विकास भार्गव पूर्व महाविद्यालय अध्यक्ष, झालावाड़ जिलाअध्यक्ष पद पर अविंद्र जी व्यास लाला जी को एवं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू जी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री पद पर सौरभ शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा ,युवक संघ प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा मीडिया , प्रदेश सचिव बसंत शर्मा,प्रदेश मंत्री ओम जी शर्मा की घोषणा कर इन सभी को  मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय कृष्ण मुरारी जी दुबे एवं युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी जी गौतम भी साथ में मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुनेश्वरी शर्मा चाचू भैया एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को शपथ दिलवाई, संभाग के कोटा, बारा, झालावाड ,बूंदी,के सभी जिले के जिलाध्यक्ष की घोषणा एवं प्रदेश के सभी कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला