विवेकानंद जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झालरापाटन नगर इकाई द्वारा संत तुलसी स्कूल झालरापाटन में संगोष्ठी की गई। नगर समंत्री प्रमोद गुर्जर ने बताया कि सर्वप्रथम पूर्व जिला संयोजक राहुल गुर्जर का विद्यालय प्राचार्य राहुल राठौर ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। पूर्व जिला संयोजक राहुल गुर्जर ने स्वामी विवेकानंद की जीवन परिचय बताया व राहुल राठौर द्वारा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद से दृढ़ निश्चय व विद्यार्थी रहते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान देने के लिए बताया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक शिव कुमार द्वारा मंच संचालन किया गया व अध्यापक ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान ए बी वी पी  के प्रेमचंद गुर्जर, भारत, अर्जुन गुर्जर, सोनू, सुनील व कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम