विशाल रक्तदान शिविर 23 मार्च को

विशाल रक्तदान शिविर 23 मार्च को

झालरापाटन। सेवा भारती झालावाड़ के तत्वावधान में सम्पन्न हुई, बैठक में 23 मार्च शाहिद दिवस के अवसर पर शहीदों को समर्पित करते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय हुआ।बैठक सेवा गीत व समरसता मंत्र से प्रारम्भ की गई। बैठक मे रक्तदान शिविर की व्यवस्था कार्यकर्त्ताओ को दी गई व 300 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। रक्तदान शिविर के बैनर व पोस्टर सभी कार्यकर्त्ताओ को देकर जिम्मेदारी दी गयी। रक्तदान शिविर 23 मार्च शनिवार को माणकचंद डिस्पेंसरी, शांतिनाथ मंदिर मार्ग, झालरापाटन पर आयोजित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला