रेजगी की समस्या को देखते हुए व्यापार संघ ने किया रेजगी वितरण

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। व्यापार सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय पंडित गिरधर शर्मा "नवरत्न" वाचनालय में रेजगी (सिक्के) वितरण का कार्यक्रम हुआ। भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र डांगी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में व्यापार संघ द्वारा नए आयाम स्थापित किए हैं। व्यापारिक समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कर झालरापाटन की पहचान व्यापारिक नगरी के रूप में समस्त हाडोती में करके मिसाल कायम की है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश चेलावत, राजेंद्र कुमार सोनी, प्रदीप तिवारी ने कहा कि झालरापाटन व्यापार जगत की संपूर्ण प्रदेश में अलग ही पहचान है यहां व्यापार संघ व्यापारिक हितों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्य भी उत्साह से कर रहा है।

व्यापारिक हित सर्वोपरि

व्यापार संघ अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने कहा कि गत दो वर्षों में व्यापार संघ द्वारा अनेक जनहित एवं व्यापारिक मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षण किया है और आगे भी इस तरह व्यापार संघ प्रयास करता रहेगा। प्रमुख व्यापारी एवं पोरवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता का सिक्के उपलब्ध कराने में सहयोग देने के लिए तिलक लगाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सचिव जयंत पोरवाल ने बताया कि 15 जुलाई 2024 को प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक 156 व्यापारियो को ₹1,56,000 के सिक्के वितरण किए गए और 16 जुलाई को भी 11:00 बजे से 1:00 तक सिक्के वितरण किए जाएंगे।

यह रहे मौजूद

पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, समाजसेवी गिरधर बड़जात्या, कैलाश चंद्र शर्मा, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झड़िया, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापार संघ उपाध्यक्ष अनिल राठौर, पवन पोरवाल, खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ सचिव विजय मुंदड़ा, सुभाष लुहाड़िया, अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, मनीष चांदवाड़ मौजूद थे। संचालन धर्मेंद्र सेठी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम