भूतपूर्व सैनिक एवं विरांगनाओं के लिए समस्या समाधान शिविर 22 अगस्त को

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालावाड़। झालावाड़ जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं विरांगनाओं तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए 22 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सैनिक विश्राम गृह में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रविन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी पेंशनर, पूर्व सैनिक एवं विरांगनाएं अपने मूल दस्तावेजों यथा डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र आदि के साथ सैनिक विश्राम गृह में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं एवं अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

ब्लॉग पर विज्ञापन लगाने के लिए संपर्क करें। Mobile: 7014717705

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला