खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग

राज की बातें

बकानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर बकानी के द्वारा न्यू ब्लॉक खेल मैदान झालावाड़ पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। नगर मंत्री हर्ष श्रृंगी ने बताया कि जिले के सबसे बड़े विद्यालय न्यू ब्लॉक स्कूल झालावाड़ के खेल मैदान पर अतिक्रमण कर गतिविधियां संचालित कर रखी है। पहले भी प्रशासन को कई बार एबीवीपी द्वारा और समाजसेवकों द्वारा अवगत कराया जा चुका है। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाही नहीं कर रहा है। इसके विरोध में एबीवीपी द्वारा पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर नगर संयोजक परमेश्वर कारपेंटर,सह मंत्री पवन कारपेंटर,वरिष्ठ कार्यकर्ता अंकित कुशवाह,राहुल सिंह बोडाणा, नीरज कुशवाह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला