राजकीय भूमि नामान्तरण परामर्श समिति की बैठक हुई आयोजित

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालावाड़। राजकीय भूमि नामान्तरण परामर्श समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरकारी खातों में दर्ज भूमियों के संबंध में ई-धरती पोर्टल पर नामान्तरण दर्ज किए जाने से पूर्व ऐसे प्रकरणों को राजकीय भूमि नामान्तरण परामर्श समिति के समक्ष रखकर चर्चा की गई। इस दौरान सरकारी भूमि से संबंधित नामान्तरण दर्ज किए जाने की अभिशंषा एवं अपील व नो अपील के संबंध में समिति द्वारा निर्णय लिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यनारायण आमेटा, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ अभिषेक चारण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

4 साल से अधिक समय से लापता नाबालिग बालक_बालिका को 45 दिन में ढूंढ निकाला