पालिका के सफाईकर्मीयों को मिठाई के पैकेट का किया वितरण

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालरापाटन। शुक्रवार को अग्रवाल सप्लायर्स की ओर से दीपावली के अवसर पर नगरपालिका परिसर झालरापाटन में 192 सफाई कर्मचारियो को मिठाई के पैकेट वितरित किए गए।नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड़ दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मचारियों को मिठाई वितरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। अग्रवाल सप्लायर्स के रिंकेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले 4 वर्ष से सफाई कर्मचारियों को मिठाई वितरण करते रहे हैं। कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झड़िया ने कहा कि अग्रवाल परिवार हमेशा असहाय लोगों की मदद करता रहता है, दीपावली पर्व, मकर सक्रांति पर्व पर मिठाई और जरूरत की वस्तुएं बांटना इक पुण्य का कार्य है। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ सचिव विजय मूंदड़ा ने भी अग्रवाल परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से मन में शांति का अनुभव होता है। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह, भाजपा नेता मनीष चांदवाड़, पवन शर्मा, पंकज शर्मा, संजय जैन आवर वाला, राजकुमार जैन, राकेश जैन, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज भूत, घनश्याम राठौर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम