संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोविंद गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालावाड़। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा की अनुशंसा पर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गोरक्षा सभा) हनुमान बिरडा की सहमति से एडवोकेट गोविंद कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष गौ रक्षक सभा जिला झालावाड़ नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति उनके हिंदू समाज व सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठा को देखते हुए की गई है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा संगठन को और मजबूत किया जाएगा और जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

मुकेश चेलावत एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के जिला संयोजक नियुक्त

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालावाड़। विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान ओर आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को भारतीय जनता पार्टी संगठन स्तर पर भी पुरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अभियान के सफल संचालन हैतु मुकेश चेलावत को जिला संयोजक एवं हेमंत सिंह व राकेश गुप्ता को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार विधानसभा स्तर पर अभियान के सफल संचालन हैतु सुनीश दीक्षित को डग, बिरधी लाल भंडारी को झालरापाटन, पुनम शर्मा को खानपुर, विराग गर्ग को मनोहरथाना संयोजक नियुक्त किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। भारतीय जनता पार्टी मंडल झालरापाटन शहर के द्वारा बूथ संख्या 86 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124 वीं जन्म जयंती मनायी गई। जिसमें कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार राठौर ने बताया कि भारत के राष्ट्रवादी महापुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों में संपूर्ण भारत एक दिखता था और वह संपूर्ण भारत को एक मानते थे, इसलिए वह धर्म के आधार पर विभाजन के कट्टर विरोधी थे, वह मानते थे की यह आधारभूत सत्य है कि हम सब एक है, हम सब का रक्त एक है, हम सब की भाषा एक है, संस्कृति एक है, तो विभाजन धर्म के आधार पर क्यों। दिलीप लुहार, राकेश राठौर, मोहित बेरवा, पप्पू भील, राजू राठौड़, राधेश्याम मेघवाल, मोहन मेघवाल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सीए अरविन्द गुप्ता बने राजस्थान कांग्रेस सीए सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग के प्रभारी

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालावाड़। राजस्थान कांग्रेस सीए सेल के प्रदेश अध्यक्ष सीए नितिन व्यास ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सीए डे की पूर्व संध्या पर पूरे राजस्थान में 200 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नियुक्तियां कर कार्यकारिणी का गठन किया। इसी क्रम में झालावाड़ जिले के प्रतिष्ठित सीए अरविन्द गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सीए अरविन्द गुप्ता इससे पूर्व सीए प्रकोष्ठ के झालावाड़ जिला अध्यक्ष के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इसी समर्पित और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। सीए अरविन्द गुप्ता न केवल आर्थिक मामलों में दक्ष हैं, बल्कि अनेक सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और समाज के हित में लगातार लाभकारी कार्य कर रहे हैं।  अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि वे संगठन...