मुकेश चेलावत एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के जिला संयोजक नियुक्त

राज की बातें/जयन्त पोरवाल:

झालावाड़। विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान ओर आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को भारतीय जनता पार्टी संगठन स्तर पर भी पुरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अभियान के सफल संचालन हैतु मुकेश चेलावत को जिला संयोजक एवं हेमंत सिंह व राकेश गुप्ता को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार विधानसभा स्तर पर अभियान के सफल संचालन हैतु सुनीश दीक्षित को डग, बिरधी लाल भंडारी को झालरापाटन, पुनम शर्मा को खानपुर, विराग गर्ग को मनोहरथाना संयोजक नियुक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनरेगा श्रमिकों ने हाईवे पर लगाया जाम, सरपंच के खिलाफ की नारेबाजी

लोकार्पण पट्टिका पर पुतवाया ऑयल पेंट, पूर्व सरपंच ने जताई नाराजगी

रोडवेज बसों के संचालन की बिगड़ी व्यवस्था, अब सिविल डिफेंस वाले संभालेंगे काम