झालावाड़ बारां लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम
राज की बातें/जयन्त पोरवाल:
झालरापाटन। झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना को लेकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात 12 बजे भगवान पशुपतिनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पुर्व विधायक निर्मल सकलेचा, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पुर्व मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, पार्षद नितेश परमार, भजन गायक कमलेश भैया राधे राधे, पार्षद पुलकित अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही टीम राजा साहब एवं टीम रक्तवीर समूह के द्वारा सेटेलाइट हॉस्पिटल झालरापाटन में फल एवं अल्पाहार वितरण और गो संसार गौ शाला में गयो को चारा खिलाकर सांसद सिंह का जन्मदिन जिसमे युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विक्की रावल, रक्तवीर समूह संस्थापक हेमंत प्रजापति, अस्ति रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश छिड़कीया, डॉ अभिषेक दुबे, डॉ के.बी.पाटीदार, डॉ पवन पाटीदार, पूर्व छात्रसंघ महासचिव राहुल माली, दक्ष राठौर, रवि सेन सहित अन्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें