संदेश

विकास भार्गव बने विप्र फाउंडेशन झालावाड़ के प्रभारी

चित्र
राज की बातें/जयंत पोरवाल:                                   झालरापाटन। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव को जिला झालावाड़ का प्रभारी नियुक्त किया गया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुनेश्वर शर्मा चच्चू भैया की सहमति से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने जिला झालावाड़ में झालावाड़ निवासी विकास भार्गव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को विप्र फाउंडेशन में प्रदेश महामंत्री एवम् श्री ब्रजराज शरण गोतम को।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया ।रविवार को मंगलेश्वरी गार्डन कोटा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया इस कार्यक्रम में इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव एवं जिलाअध्यक्ष अवनींद्र व्यास लाला जी की सहमति से झालावाड़ निवासी विवेक दुबे को युथ प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं झालरापाटन निवासी ममता शर्मा को भी विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया इस अवसर पर विकास भार्गव, अवनी...

राजेंद्र शर्मा मीडिया बने तीसरी बार विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव

चित्र
राज की बातें / जयंत पोरवाल झालरापाटन। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जॉन प्रथम की कार्यकारणी की घोषणा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सुशील जी ओझा साहब की अनुमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर जी शर्मा चचू जी भैया द्वारा  मंगलेश्वरी गार्डन कोटा में  विप्र फाउंडेशन कार्यकरणी की घोषणा की गई। जिसमें झालावाड़ जिले से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री पद पर विकास भार्गव पूर्व महाविद्यालय अध्यक्ष, झालावाड़ जिलाअध्यक्ष पद पर अविंद्र जी व्यास लाला जी को एवं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू जी शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री पद पर सौरभ शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा ,युवक संघ प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा मीडिया , प्रदेश सचिव बसंत शर्मा,प्रदेश मंत्री ओम जी शर्मा की घोषणा कर इन सभी को  मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय कृष्ण मुरारी जी दुबे एवं युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी जी गौतम भी साथ में मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुनेश्वरी शर्मा चाचू भैया एवं विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवक संघ के प्रदेश अध्...

दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा

चित्र
राज की बातें / विजय कुमार शर्मा : झालावाड़। पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई। पोक्सो कोर्ट नंबर 1 में विशिष्ट न्यायाधीश विनोद कुमार ने सुनाया फैसला। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी नेमीचंद मेघवाल को 20 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया। विशिष्ट लोक अभियोजक रामहेतार गुर्जर ने 18 गवाह और 29 दस्तावेज पेश कर की थी मामले की पैरवी। विशिष्ट लोक अभियोजक रामहेतार गुर्जर 

विजिट कमिटी सदस्यों ने जिला कारागृह का किया निरिक्षण

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। जिला कारागृह विजिट कमेटी सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली। विजिट कमेटी सदस्य मुबारिक मंसूरी व बृजमोहन बेरवा शुक्रवार दोपहर को जिला कारागृह पहुंचे। जहां उन्होंने कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इसमें कैदियों ने बताया कि जेल में उनसे मुलाकात करने के लिए आने वाले परिजनों के मुलाकात स्थल की व्यवस्था में सुधार करवाने की आवश्यकता है। वर्तमान में कैदियों और परिवार वालों के बीच लगी जाली में काफी दूरी होने से एक दूसरे को आपस में आवाज सुनाई नहीं देती है। इस दौरान सदस्यों ने जेल की भोजन व्यवस्था, साफ सफाई, कैदियों के लिए पीने के पानी का प्रबंध, गर्मी के मौसम को देखते हुए पंखों की व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बाद में सदस्यों ने जिला कारागृह के जेल अधीक्षक जगदीश पूनिया एवं जेलर के साथ बैठक की। जिसमें कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात में आ रही परेशानी को देखते हुए मुलाकात स्थल पर दोनों के बीच पारदर्शी कांच लगवा कर दोनों साइड में इंटरकॉम फोन सिस्टम की व्यवस्था कर आपस में बा...

राजस्थानी थीम पर बच्चो ने दी प्रस्तुतियां

चित्र
 राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। सेंट जोसेफ फर्स्ट स्टेप स्कूल के चेयरमैन अजय शर्मा के निर्देशानुसार स्कूल में राजस्थानी थीम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-नन्हें बालको ने राजस्थानी वेशभूषा पहनी और राजस्थानी भोजन भी किया। बच्चो ने राजस्थानी लोक नृत्य पर नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रहनुमा खान के सानिध्य में किया गया तथा उन्होंने राजस्थान की विशेषताओं यहां की बोली व रहन सहन  के बारे में विद्यार्थियों को बताया। राजस्थान को बड़े उत्साह से विद्यार्थियो ने जाना,समझा व आनंद लिया तथा हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाया। साथ ही विद्यालय मे पपेट शो भी करवाया गया।

संपादकीय: नई घटना का इंतजार

सम्पादकीय  नई घटना का इंतजार देश की न्याय व्यवस्था पर सवालिया निशान। देश के हर छोटे बड़े गांव शहर में अपराध आम बात हो चली है। कुछ गुत्थियां सुलझती है तो कुछ अनसुलझी रह जाती है। झालरापाटन में हाल ही पुलिस ने ख्यातनाम कवि और शिक्षक के ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया। 3 से 4 दिन मे पुलिस ने ऐसे पेचीदा केस का खुलासा कर दिया और पुलिस हर अपराध का खुलासा कर भी देती है पर परिणाम क्या ? सिर्फ हर घटना के बाद विरोध, प्रदर्शन, धरना, ज्ञापन उसके बाद गिरफ्तारी और इन ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन वालो को फिर किसी नई घटना का इंतजार। क्यो नही रुकता है देश मे हत्या, बलात्कार, लूट, चोरी और भी कई गंभीर अपराध। कब तक करेगी पुलिस हर अपराध का खुलासा।क्या हर व्यक्ति के साथ हर समय पुलिस के जवान साथ रहे? क्या ऐसा संभव है? पुलिस टीम को सल्यूट की उन्होंने 3 दिन में ही मर्डर  मिस्ट्री सुलझा दी। लेकिन अपराध होने के बाद अपराधी को पकड़ना ही एक पैटर्न बन गया है। क्या अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम नहीं उठाए जाने चाहिए। जिससे कि अपराधी अपराध करने से पहले 100 बार सोचे। हर बार बस खुलासा और फिर नई घटना का इंतज...

एक दिवसीय महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

चित्र
 राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। भारतीय जनता पार्टी(महिला मोर्चा) के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर स्थानीय ठाकुर साहब की बावड़ी के पास अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ। राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण पाटीदार ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेंकना मातृशक्ति का परम कर्तव्य है। महिला उत्पीड़न में राजस्थान सबसे आगे हे। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने कहा सन 2021 में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए हैं, अब तक 41550 मामले दर्ज हुए सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है। मोदी सरकार महिला कल्याणकारी पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा ने कहा कि उज्जवला योजना द्वारा महिलाओं को धुऐं  से मुक्ति, तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने के महत्वपूर्ण कार्य मोदी सरकार द्वारा किए गए। प्रदेश महिला प्रभारी (निति एवं शोध विभाग प्रमुख) शिवांगी सिंह सिकरवार ने कहा कि...

राम नवमी पर निकाली शोभायात्रा

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। गुरुवार को मालवीय प्रजापति समाज झालरापाटन के तत्वाधान में रामनवमी के पावन पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाज के समस्त पुरुष, महिला, बच्चे एवं वृद्ध शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत प्रजापति समाज की धर्मशाला राम मंदिर से शुरुआत हुई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई द्वारकाधीश मंदिर पर पहुंची। द्वारकाधीश मंदिर पर महिलाओं द्वारा गंगा चरी, गंगा जल लेकर पुनः शोभायात्रा मुख्य बाजारों, बड़े मंदिर होते हुए प्रजापति समाज राम मंदिर पर समापन हुआ। शोभायात्रा में काफी संख्या में पूरे समाज के लोगों के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो ने भी भाग लिया और पूरे मोहल्ले वासियों का अच्छा सहयोग रहा। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के समापन पर सभी को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। समाज की तरफ से भोजन की व्यवस्था रखी गई। शोभा यात्रा में समाज के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, राम नारायण, रतिराम, मनमौजी पेंटर मुरली प्रजापति, सुनील प्रजापति, भागीरथ प...

विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। संत तुलसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने कालीसिंध सुपर थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एमएल मीणा की अनुमति से कनिष्ठ अभियंता संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को कॉल हैंडलिंग प्लांट, डीएम प्लांट, स्विच यार्ड, टरबाइन, बॉयलर जनरेटर एवं बिजली उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में समझाया। संस्था निदेशक राहुल राठौर, सत्यनारायण राठौर, राजेंद्र नागर, संजय राठौर, विक्रम आदि भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे।

रक्तदान में दिखा उत्साह, महिलाओं ने भी जमकर किया रक्तदान

चित्र
 राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। 18 मार्च 2023 पोरवाल युवा संगठन झालरापाटन के तत्वाधान में राजा टोडरमल जयंती के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रणछोड़ मंदिर में संपन्न हुआ। राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय प्रभारी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है किसी के जीवन का दरिया बन सकते हैं। समाज के अध्यक्ष जगदीश सविता गुप्ता ने कहा कि रक्त का निर्माण किसी कारखाने में संभव नहीं है इस पर किसी मजहब अथवा धर्म का रंग एक ही होता है। इसके दान से जीवन बचाया जा सकता है, रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए। इस पुण्य कार्य में आहुति देकर गर्व का अनुभव होना चाहिए। मानव सेवा ही प्रभु की सर्वोत्तम आराधना है। समाज के पूर्व अध्यक्ष गोविंद लाल सेठिया ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, आज समाज बंधुओ द्वारा रक्तदान में उत्साह देखकर गर्वित हो रहा हूं।  इससे पूर्व समाज के वरिष्ठ सदस्य गोविंद लाल सेठिया, डॉक्टर हरी प्रसाद लखवाल, राजकुमार गुप्ता, बल्लभ पोरवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।  62 वी बार किया रक्तदान जांगड़ा पोरवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने 62 वी बार रक्तदान क...