रेजगी की समस्या को देखते हुए व्यापार संघ ने किया रेजगी वितरण
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। व्यापार सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय पंडित गिरधर शर्मा "नवरत्न" वाचनालय में रेजगी (सिक्के) वितरण का कार्यक्रम हुआ। भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र डांगी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में व्यापार संघ द्वारा नए आयाम स्थापित किए हैं। व्यापारिक समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कर झालरापाटन की पहचान व्यापारिक नगरी के रूप में समस्त हाडोती में करके मिसाल कायम की है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश चेलावत, राजेंद्र कुमार सोनी, प्रदीप तिवारी ने कहा कि झालरापाटन व्यापार जगत की संपूर्ण प्रदेश में अलग ही पहचान है यहां व्यापार संघ व्यापारिक हितों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्य भी उत्साह से कर रहा है। व्यापारिक हित सर्वोपरि व्यापार संघ अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने कहा कि गत दो वर्षों में व्यापार संघ द्वारा अनेक जनहित एवं व्यापारिक मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षण किया है और आगे भी इस तरह व्यापार संघ प्रयास करता रहेगा। प्रमुख व्यापारी एवं पोरवाल समाज के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता का सिक्के उपलब्ध कराने में सहयोग देने के लिए तिलक लगाकर माल्यार...