संदेश

डेंगू से बचाव के लिए कराई जा रही फॉगिंग

चित्र
 राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। राजस्थान के जिला झालावाड़ थाना झालरापाटन अंतर्गत इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में डेंगू की जांच और इलाज कराने आने वाले मरीजों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इस परिस्थिति को देखते हुए झालरापाटन नगर पालिका वार्ड 7 के युवा और जुझारू पार्षद अंशु गुप्ता ने वार्ड वासियों की मांग पर पूरे वार्ड जिसमें नारायण टॉकीज मार्ग, श्रृंगार गली, पुराना पावर हाउस की गली और बरडी चबूतरे से इमली गेट आदि जगहों पर मशीन द्वारा फॉगिंग करवाई जिससे बदलते मौसम के कारण पनपते डेंगू के मच्छरों से निजात मिल सके। वहीं वार्ड 18 के युवा पार्षद अजय कुशवाह ने अपने वार्ड के लोगो के स्वास्थ्य देखभाल के लिए नालियों में दवा पाउडर का छिड़काव कराया।

पालिका ने उठवाए अतिक्रमण के पत्थर

चित्र
 राज की बाते / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। नगरपालिका प्रशासन झालरापाटन ने आज शंकु धार हाईवे के समीप अतिक्रमियों द्वारा अतिक्रमण की मंशा से डाले गए पत्थरों को ट्राले से उठवाकर नंदीशाला के लिए अवाप्ति में प्रक्रियाधीन भूमि पर डलवाये। पालिकाध्यक्ष ने नगर में व्याप्त बेसहारा नंदियो व गायो को आसरा देने के लिए बोर्ड बैठक में नंदीशाला बनाने का प्रस्ताव लिया है। झालरापाटन नगर कई महीनों से बेसहारा नंदियो के आतंक से त्रस्त है। नगर के मुख्य मार्गो पर सांडो के लड़ने से लोगो के वाहनों को नुकसान पहुच रहा है। यहां तक कि कई बार लोगो की जान भी जोखिम में रहती है। ऐसी ही एक दुर्घटना से कुछ महीनों पहले एक वृद्ध की मृत्यु भी हो चुकी है। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होती है, सांडो के लड़ने से कई बार लोगो को अपना मार्ग बदलना पड़ता है। इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने शहर परकोटे के बाहर कुछ दूरी पर नगरपालिका की भूमि पर नंदीशाला के निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लिया जिसका कई पार्षदों ने स्वागत भी किया। शहर के इमली दरवाजा के बाहर कुछ दूरी पर सिक्स लेन से लेकर नंदीशाला तक सड़क न...

विश्व ह्रदय दिवस पर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। 29 सितंबर बुधवार को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ़ डायबिटीज इन इंडिया के तत्वाधान में श्री द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति झालरापाटन के सहयोग से द्वारकाधीश मंदिर परिसर झालरापाटन में सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। द्वारिकाधीश पुष्टि भक्ति सत्संग समिति के प्रवक्ता रविराज पाटीदार ने बताया कि हार्ट हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है और इसकी सेहत के प्रति हमें जागरूक रहने की जरूरत है। हाल के दिनों में कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की समस्या आने लगी है। यही कारण है कि दिल के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। आज के समय में  गलत खानपान व अनियमित जीवन शैली के कारण भी हृदय की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है बच्चों और युवाओं में पिज्जा ,बर्गर, चाइनीस एवं मांसाहारी भोजन सहित बाहर होटलों में खाने की संस्कृति का पनपना इस बीमारी की खास जड़ है इसके अतिरिक्त देर से सोना, प्रातः देर से जगना शारी...

रॉयल एनफील्ड वन राइड और पौधरोपण का आयोजन

चित्र
राज की बातें/ जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। स्मार्ट चॉइस ऑटोमोटिव रॉयल एन्फील्ड शोरूम द्वारा दिनांक 26 सितंबर को एक वाहन रैली ( वन राइड 2021) व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि यह राइड पुरे भारत मे 26 सितंबर को आयोजित की जाती है जिसमे रॉयल एनफील्ड के सभी सम्मानीय ग्राहकों को राइडिंग हेतु आमंत्रित किया जाता है। इस बार राइडिंग ओर अपने ग्राहकों के साथ अधिक यादगार व प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करने के उद्देश्य से राइडिंग के साथ साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इसके अंतर्गत कमल तलाई मंदिर परिसर में स्टाफ व अपने ग्राहकों द्वारा पौधारोपण करवाकर फ़ोटो शूट किया गया जो कि सभी ग्राहकों को वितरित किये जायेंगे। जिसके पश्चात सभी ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड बैंड एवं वन राइड स्टिकर वितरित कर राइड को काली सिंध डेम होते हुए वापस शोरूम पहुंच कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर राइडर मुदित लाहोटी, पीयूष सेठिया, सुधांशु गुप्ता, पार्थ शर्मा, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, आशीष गुप्ता व समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

सहवरित पार्षदों का किया स्वागत

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। राजस्थान सरकार के द्वारा नगर पालिका झालरापाटन मैं मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया गया। जिसके अंतर्गत मनोनीत पार्षद तूफान सिंह गुर्जर, तस्नीम बोहरा, शैलेंद्र जैन और विक्रम डागर का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर खानपुर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश गुर्जर, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक गोरी, विचार विभाग के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, श्री लाल दांगी, पार्षद मोहम्मद खालिद, नवीन कुमार मेघवाल, रिजवान अहमद, बालचंद रावल, मोहम्मद कासिम भट्टी, इम्तियाज हुसैन, अंबेश मीणा, विकास गुप्ता, तौसीफ गोरी, शब्बीर हुसैन बोहरा, मोहम्मद इस्माइल अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, शासन प्रशासन भी मुस्तैद - रीट 2021

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालावाड़। राजस्थान में प्रदेश की सबसे बड़ी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 लंबे इंतजार के बाद पूर्ण हुई। इस परीक्षा को देने के लिए जितना उत्साह परीक्षार्थियों में दिखा उतना ही शासन प्रशासन भी इस परीक्षा को पूर्ण कराने के लिए मुस्तैद रहा। रीट 2021 की परीक्षा हुई 2 पारियों में। जिले की महिला अभ्यर्थियों को जिले में ही दिया सेंटर। रीट परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद सरकार ने रीट की परीक्षा आयोजित कराकर उन तमाम बेरोजगारो में आशा जगाई है जो महीनों से शिक्षक बनने की इच्छा लेकर तैयारी करने में जुटे थे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ते की सुरक्षा में रीट परीक्षा सम्पन्न हुई। झालावाड़ जिले के कई केंद्रों पर अन्य जिले से भी भारी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुँचे। मध्यप्रदेश के नीमच से आई एक महिला अभ्यर्थि ने बताया कि केंद्र पर उन्हें राज्य सरकार के निर्देशानुसार समुचित सविधा प्रदान की गई और परीक्षा कक्ष में पूर्ण सतर्कता और पारदर्शिता के साथ केंद्राधीक्षक की उपस्थिति में परीक्षा ली गयी। आपको बता...

21 पेटी अवैध शराब के साथ बोलेरो चालक गिरफ्तार, बोलेरो जप्त

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि पुलिस थाना झालरापाटन द्वारा गत रात्रि को गश्त के दौरान एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब की तस्करी करते हुए बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देसी शराब की कुल 19 पेटी में रखे 912 पव्वे व किंगफिशर बियर की 2 पेटी में रखी 24 बोतल को जप्त की। पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धू ने द्वारा वर्तमान में अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके तहत समस्त थाना अधिकारियों को कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए हुए हैं। जिसके तहत श्री राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड़ के दिशा निर्देशन में, आईपीएस श्री अमित कुमार बुडानिया सहायक पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के सुपरविजन में व श्री जितेंद्र सिंह थानाधिकारी थाना झालरापाटन के नेतृत्व में आज गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए रेलवे ब्रिज के नीचे भवरासा झालरापाटन से बोलेरो चालक को बोलेरो सहित डिटेन कर बोलेरो में भरी हुई देसी शराब के कुल 19 पेटी में रखे हुए कुल 912 पव्वे व किंगफिशर बियर की 2 पेटी में रखी 24 बोतल को जप्त कर राजस्थान आ...

मानसिक विक्षिप्त लावारिस वृद्ध को भेजा 'अपना घर'

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। राजकीय बालचंद चिकित्सालय झालरापाटन में सांसद कोष से प्रस्तावित और निर्मित रोगियात्री प्रतिक्षालय में विगत कई महीनों से एक मानसिक विक्षिप्त तथाकथित उड़ीसा वाले बाबा नामक वृद्ध ने अवैध तरीके डेरा जमाया हुआ था। उक्त वृद्ध अस्पताल में आने वाले रोगियों के परिजनों को भद्दी भद्दी गालियां देता था और यात्री प्रतीक्षालय के समीप ही मल मूत्र का विसर्जन भी करता था। उक्त वृद्ध के कारण रोगी प्रतीक्षालय में  कोई भी परिजन जाने से कतराने लगे थे। उक्त वृद्ध को यहाँ से हटाने के लिए कई सामाजिक संगठनों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन भी दिया। राजकीय बालचंद सेटेलाइट अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सदानंद ने भी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और झालरापाटन थाना अधिकारी को पत्र भेजकर रोगी प्रतीक्षालय परिसर को खाली कराने की मांग की थी। सभी मांगों का संज्ञान लेकर पालिका प्रशासन ने उक्त वृद्ध को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर रोगी प्रतिक्षालय से हटाकर "अपना घर" कोटा भेजा।

अनंत चतुर्दशी पर दिनभर चला गणपति विसर्जन का दौर

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। अनंत चतुर्दशी पर झालरापाटन के गोपाल घाट, गनगौर घाट और चन्द्रभागा घाट पर हुआ गणपति का विसर्जन। इस वर्ष कोरोना काल के कारण राज्य सरकार द्वारा गणेश चतुर्थी पर चौक चौराहों पर गणपति की स्थापना पर प्रतिबंध लगाया गया था। गाइड लाइन के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों पर ही गणपति की स्थापना की और अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर खासा उत्साह रहा। गाइडलाइन के अनुसार गणपति को घरों से घाट तक लाने के लिए निजी वाहनों से लाए जाने की अनुमति दी गई है। तीनो घाटो पर सुबह से गणपति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगो ने घाट पर गणपति की पूजा अर्चना की और सभी के दुख दूर करने की व अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूर्ण सावधानी के साथ गणपति विसर्जन किया। सुनील पोरवाल ने बताया कि गोमती सागर घाट पर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से भीड़ भाड़ होने से रोकने के प्रयास में लगा रहा। लोग अलग अलग समय पर गणपति विसर्जन करने आते रहे। कई बार विसर्जन के समय घाट पर छोटे बच्चों के फिसलने का भय रहता है, चन्द्रभागा घाट पर छोटे बच्चों को...

अतिक्रमण सम्बंधित मामलो का जल्द करें निस्तारण- उपखण्ड अधिकारी

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालावाड़। श्री मुहम्मद जुनैद IAS, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ द्वारा तहसील कार्यालय बकानी में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली गयी जिसमे तहसीलदार, समस्त ILR, समस्त पटवारी एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित राजस्व मामलों नामांतरण, पैमाइश, चारागाह भूमी पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों को जल्द निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रशासन गांव के संग अभियान हेतु पूर्व में तैयारियां करने हेतु भी निर्देश दिए गए। आम जन को राहत पहुंचाने हेतु संबंधित लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।