संदेश

जलझूलनी एकादशी पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम

राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। श्री बड़ा मंदिर बालाजी सेवा दल के तत्वाधान में डोल ग्यारस महोत्सव जलझूलनी एकादशी का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, गुड्डी लाल व संरक्षक पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि दिनांक 7 सितंबर 2022 बुधवार को झालरापाटन के समस्त समाज के मंदिर में देव विमान बड़ा मंदिर (सूर्य मंदिर)प्रांगण में दोपहर 2:00 बजे इकट्ठे होगे जहां पर शाम 4:30 बजे महाआरती होगी और सभी देव विमान 11:00 बैंड बाजे एवं 31 ढोल के साथ भव्य शोभायात्रा सूर्य मंदिर से शुरू होगी जो गोमती सागर तट पर पहुंचेगी। वहां सभी देव विमान की सामूहिक आरती होगी। दिनांक 8 सितंबर 2022 को रात्रि 8:00 बजे से द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में सोनी सिस्टम द्वारा भव्य भजन संध्या होगी। शोभा यात्रा को भव्य बनाने हेतु सेवा दल के समस्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

शहर की बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को लेकर युवा मोर्चा ने किया घेराव

चित्र
 राज की बातें / जयंत पोरवाल: झालरापाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा झालरापाटन द्वारा शहर की बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को लेकर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय पांचाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग पहुंचे। वहां उपस्थित कर्मचारी ने जलदाय विभाग कनिष्क अभियंता भानु प्रताप से कॉल पर बात की। मंडल अध्यक्ष ने फोन पर उन्हें शहर की बिगड़ती पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कहा और जिसपे कनिष्ठ अभियंता ने सुधार का आश्वासन दिया। उसके बाद कार्यकर्ता माने और कार्यकर्ताओ ने कहा अगर पेयजल व्यवस्था नहीं सुधरती है तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं में मंडल उपाध्यक्ष मीत सकलेचा, महामंत्री विष्णु मेघवाल, अमित राजपाल, नितिन मेवाडा, हेमन्त प्रजापति, सौम्या सोनी, तुषार बाथर, दिलीप मेघवाल, पवन सोरनिया, विनीत सोडा, भानु आदि उपस्थित थे ।

बिजली बन्द रहेगी

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन । दिनांक 29/08/2022 को आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 11 केवी सूरजपोल एवं 11 केवी लालबाग की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। इससे महात्मा गांधी कॉलोनी, हरिश्चंद्र कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, सुभाष नगर, सूरजपोल गेट, निंबारी गेट, सब्जी मंडी, तहसील की गली एवं सभी जुड़े हुए क्षेत्र में सप्लाई बंद रहेगी।

छात्रसंघ चुनाव में जमकर हुई नारेबाजी

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। राजकीय कन्या महाविद्यालय और उद्यानिकि एवं वानिकी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई। सुबह यहां नाममात्र के स्टूडेंट वोट देने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थक गाड़ियों से छात्र-छात्राओं को लाने के लिए उनके घर तक पहुंचे तो कॉलेज में भीड़ जुटने लगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से 1 दिन पहले आईडी से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को भी मतदान केंद्र परिसर में संबंधित दस्तावेज के बाद आईडी दी गयी, ताकि वह मतदान कर सकें। कॉलेज के बाहर जमकर नारेबाजी झालरापाटन के दोनो ही कॉलेज मे करीब 500 मीटर दूरी पर छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी के समर्थक उत्साह में जमकर नारेबाजी करते रहे। यहां थोड़ी-थोड़ी देर में माहौल बनाने के लिए दोनों ओर से नारेबाजी होती रही। छात्रसंघ चुनाव स्टूडेंट का है, लेकिन अपनी-अपनी विचारधारा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, श्रीकिशन पाटीदार, कांग्रेस नेता शैलेंद्र यादव, रईस पठान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष वसीम खान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, भाजपा नेता मनीष चाँदवाड़ सहित अन्य...

असिस्टेंट ड्रेस मेकर कोर्स का शुभारंभ

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जन शिक्षण संस्थान झालावाड़ के द्वारा आज में महुआबारी गेट झालरापाटन 80 दिनों का 20 प्रशिक्षणार्थियों का असिस्टेंट ड्रेस मेकर का कोर्स प्रारंभ किया गया। माननीय पार्षद पीयूष खटीक के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का शुभारम्भ किया। ड्रेस मेकिंग कोर्स मे सिखाने का कार्य मास्टर ट्रेनर खुशबू भतकारिया के द्वारा किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने छापी पेयजल परियोजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाईन का किया निरीक्षण

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालावाड़। मूसलाधार वर्षा कारण पिछले दिनों जिले में आई बाढ़ के कारण भंवरासा चौराहा स्थित नाले के पास छापी पेयजल परियोजना की पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे झालावाड़ एवं झालरापाटन शहर में बाधित हो रही पेयजल आपूर्ति के मद्देनजर जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाईन का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग वृत्त झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता वी.सी. गोयल को पाइप लाईन मरम्मत कार्य के लिए उच्च स्तर से स्वीकृति लेकर शीघ्र कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कोपर डेम बनाकर उक्त स्थान से पानी की निकासी करवाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ के अधिशाषी अभियंता अमर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय किसान संघ ने की मुआवजे की मांग

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल :   झालरापाटन। भारतीय किसान संघ के द्वारा ग्राम पंचायत गिरधरपुरा में सरपंच एवं पटवारी महोदय को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे बताया की 23 अगस्त को आई बाढ़ के कारण 36 घंटे खेतों में पानी भरा होने के कारण गिरधरपुरा व भंवरासा के किसानों की सारी फसले खराब हो गयी। इस वजह से किसानों का कहना है की हमारी फसलों  को रेड जोन मैं निकाला जाए व उचित सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाये। भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, मंत्री घनश्याम दांगी , प्रभारी पुरी लाल दांगी , ग्राम पंचायत अध्यक्ष रामबाबू दांगी , दिनेश , प्रचार प्रमुख शोभाराम, रामबाबू, बाबूलाल, हरि सिंह, धनराज, बजरंग, सुरेंद्र, लक्ष्मीचंद, रोडू लाल, मनोहर लाल सहित अनेक किसान मौजूद रहे ।

व्यक्तिगत बीमा सुविधा का दिलाया लाभ

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा भिलवाड़ी(झालावाड़) ने PMJJBY के अंतर्गत व्यक्तिगत बीमा सुविधा का त्वरित लाभ दिलवाया। बैंक के खाता धारक किशन लाल की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत नामिति श्रीमती गीता बाई पत्नी रोडू लाल निवासी समराई को जीवन बीमा पॉलिसी के तहत इंश्योरेंस कवर राशि 2,00,000 का चेक शाखा प्रबंधक श्रीमती सस्मिता राहुल सुरडकर , सहायक शाखा प्रबंधक सतीश कुमार , हैड केशियर जय प्रकाश मीणा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार खुर्रम हैदर अंसारी व योगेश टेलर के द्वारा सौंपा गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पौधारोपण और सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। श्रीमन्नारायण वृद्धाश्रम समिति महिला मंडल के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सम्मान समारोह एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि थानाधिकारी महावीर सिंह यादव ने कहा कि आजादी हमें बड़ी मुश्किल से मिली है इसे संभाल कर रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। समाज के दलित शोषित वर्ग को सम्मान दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। जब तक हम समाज में भेदभाव खत्म नहीं करेंगे आजादी की सार्थकता नहीं है। मैं भी अपने कर्तव्य क्षेत्र में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से युवा पीढ़ी में देशभक्ति का संचार होता है। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड़ ने कहा कि वृद्ध आश्रम समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मना कर नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश दिया है। गर्व की बात है कि हम हमारे जीवन का स्वर्णिम समय देख रहे हैं। आजादी को संवारना हर महिला की जिम्मेदारी है। वह अपने बच्चों को देश भक्ति के सांचे में ढालने का काम करे। समिति के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी ने कहा कि वृद्धाश्रम के माध्यम से कई सामाजिक सरोकार के कार्य संपन्न कराए...

बिजली बंद रहेगी

राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। दिनांक 22 अगस्त 2022 सोमवार को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते लंका गेट फीडर की विद्युत आपूर्ति 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रहेगी। इससे लंका गेट, चंद्रगुप्त नगर, गुर्जर मोहल्ला, सिलावट मोहल्ला, ऐश्वर्य नगर विस्तार कॉलोनी एवं जुड़े हुए क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी।