संदेश

कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा बोर्ड पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

चित्र
राज की बातें झालरापाटन। नगरपालिका झालरापाटन के सभी कांग्रेस पार्षदों द्वारा पालिका के भाजपा बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि शहर की जनता जो की इस भ्रष्टाचारी भाजपा बोर्ड के बनने के बाद से ही खुद को ठगा सा महसूस कर रही थी एवम कुछ पीड़ित व्यक्ति जिनके साथ अध्यक्षा द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करके अन्याय किया गया है उनको न्याय दिलवाने एवम अध्यक्षा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सभी कांग्रेस पार्षद काफी लम्बे समय से संघर्षरत थे तथा तीन प्रमुख भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमने उपनिदेशक कोटा से जॉच की मांग की हुई थी जिस पर अधिशाषी अधिकारी रूही तरन्नुम द्वारा निम्न प्रकरण की जॉच कर रिपोर्ट उपनिदेशक कोटा को भेजी जा चुकी है जिसकी प्रति पार्षदों द्वारा सार्वजनिक की जा रही है ताकी पुरे शहर की जनता को पता लग सके।  कांग्रेस पार्षदों बताया कि सुभाष नगर कालोनी में स्टीफ ऑफ लैंड के अंदर एक कॉर्नर स्वतंत्र भूखण्ड जो की लैंड डिस्पोजल रूल 1974 के अनुसार पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध व पालिका को राजस्व की भारी हानि पहुंचाने वाला है। तत्कालिन अधिशाषी अधिकारी जि...

प्यारी माँ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। सिग्मा स्कूल ऑफ़ एक्सिलेंस में शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों के क्लास टीचर्स के पास जाकर बच्चे की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अभिभावकों ने  स्कूल का विज़िट कर  विभिन्न गतिविधियों को देखा और सराहना की। विद्यालय में चल रही स्मार्ट क्लासेज़  को भी अभिभावकों ने देखा और प्रशंसा की। बच्चों की प्रगति से अभिभावक संतुष्ट नज़र आए। इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। आज पिछले माह आयोजित प्यारी माँ प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार उन मम्मियों को दिया गया जिन्होंने अपने बच्चों के टिफ़िन में प्रतिदिन पोष्टिक आहार भिजवाया। अभिभावकों को संबोधित करते हुए-रविंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यालय बच्चों के चहुंमुखी विकास हेतु लगातार प्रयासरत है यदि थोड़ा सहयोग अभिभावकों का भी मिल जाता है तो बच्चों की प्रगति आशा अनुकूल हो सकती है। बच्चों के परीक्षा परिणाम पर इसका सकारात्मक असर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में मोबाइल की लत को दूर करना तथा रीडिंग...

विद्यालय में किया पौधारोपण, वृक्षो का महत्व समझाया

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। हरियाली तीज के अवसर पर संस्कार विद्या मंदिर विद्यालय, झालरापाटन में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम भी किया। पंडित प्रदीप मिश्रा के कथनानुसार 5 पौधे पीली और नीली कनेर के लगाए गए।  पौधारोपण में कुसुम जाट, दिव्या नागर, एकता राजपूत, श्वेता खत्री, प्रियंका सोनी, अनीता शर्मा, खुशबू गौड़, अनिसा बी, प्रेरणा, दीक्षा और उनकी साथी महिलाओं ने पौधारोपण किया। संस्था प्रधान अवनींद्र व्यास ने वर्तमान समय में पौधों और वृक्षों की आवश्यकता बताते हुए कहा की ग्लोबल वार्मिंग रोकने और मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए ऑक्सीजन की फैक्ट्री के रूप में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

सिग्मा स्कूल में वृक्षारोपण संपन्न

चित्र
 राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। सिग्मा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झालरापाटन के इको क्लब एवं विधिक साक्षरता क्लब द्वारा विद्यालय  परिसर में निदेशक रवीन्द्र शर्मा एवं संयुक्त निदेशक अंकुर शर्मा के मार्ग दर्शन में वृक्षारोपण किया गया।प्रत्येक हाउस द्वारा 15 पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली गयी। इस अवसर पर वाइस प्रिन्सिपल सुधांशु नागदा ,हाउस कैप्टन राहुल शर्मा, रीना शर्मा, टीना वर्मा, शाहीन मेम, सुमित्रा मेम, तुलसी  मेम, यशवन्त सर, गुलशन सर एवं सुनिल सोनी की उपस्थिति मे हाउस केप्टीन छवि गुप्ता,अंकुश जैन,तन्वी पाटीदार, महिमा पाटीदार, अयान नागौरी, शेबान नागौरी, समायरा नागौरी, प्रफुल्ल पालीवाल, माही पाटीदार, छवि सुमन, मयंक पाटीदार, लब्धि जैन, प्रतीक विश्वकर्मा, श्वेता यादव, दिव्या शर्मा तथा जूनियर वर्ग  के एशानी सेन, रिवांश शर्मा, विश्वजीत सिंह द्धारा अशोक, शमी, एरिका पाम, बोटल पाम , चम्पा, साइरस, हर सिंगार, चांदनी एवं एलस्टोनिया के 60 पौधे लगाए एवं छात्र छात्राओं को गोद दिए गये। पर्यावरण के प्रति आदर प्रकट करने एवं जागरुकता पैदा करने के लिये जूनियर वर्ग के बच्चे ग...

सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, दुबारा खुदने का सता रहा लोगो को डर

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। नगर में इन दिनों जगह जगह राज्य सरकार द्वारा पारित बजट घोषणा के परिणामस्वरूप सडको का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बाई पास पर डिवाइडर रोड सहित परकोटे के अंदर कसारा बाजार से लेकर ईमली दरवाजा तक बनने वाला रोड का कार्य चल रहा है। लेकिन साथ ही जनता को ये डर भी सताने लगा है कि कही नया रोड बनने के बाद फिर कोई भूमिगत कार्य की योजना के चलते खुद ना जाये। जगह जगह 5जी के तार भी भूमिगत करने का कार्य हो रहा है वही कई जगह सीवरेज कार्य भी बाकी है। इसी के चलते लोगो का मानना है कि यदि ये कार्य भी अभी सड़क निर्माण के साथ कर दिए जाएं तो नवनिर्मित सड़क को दुबारा खोदने की जरूरत नही पड़ेगी। वार्ड 7 के निवासी शैलेन्द्र गुप्ता बंटी ने बताया कि झालरापाटन शहर मे कसारा बाजार तिराहे से लेकर नारायण टाकीज मार्ग से बडली चबूतरे तक सीमेंट रोड का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व मे भी बहुत ही अछा सीमेंट रोड इस ऐरिये मे बनाया गया था लेकिन कुछ समय बाद ही भूमिगत बिजली लाइन एवं सीवरेज लाइन डालने के लिए पूरे रोड को खोद कर अच्छे रोड को खस्ताहाल कर दिया गया था। इस कारण सरकारी विभाग या प्राइवेट...

चार धाम यात्रा से लौटने पर स्वागत

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। 15 जुलाई 2023 जांगड़ा पोरवाल समाज के तत्वावधान में स्थानीय रणछोड़ जी के मंदिर मे क्षेत्र की अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए चार धाम बद्रीनाथ की यात्रा सफलतम पूर्ण करके वापस आगमन पर समाज के अध्यक्ष जगदीश कुमार गुप्ता एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सविता गुप्ता का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष यशोवर्धन बाकलीवाल ने कहा कि देव भूमि पर यात्रा करना मनुष्य के जीवन का अहम लक्ष्य है। भाजपा महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष बबीता सेठी ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में चार धाम यात्रा करने से सभी को मार्गदर्शन मिलता है। आध्यात्मिक से सर्व आनंद की अनुभूति होती है। समाज के अध्यक्ष जगदीश कुमार गुप्ता ने यात्रा स्मरण सुनाते हुए कहा कि वास्तव में देव भूमि पर यात्रा करने से हर सनातनी का आत्मबल मजबूत होता है। वहां का जल ,नदियां, रास्ते देखने के लायक है। अभिनंदन समारोह में राजकुमार गुप्ता, बंसीलाल  फरक्या, चंद्रकांता  फरक्या, द्वारकाघीश समिति के ओमप्रकाश काबरा, आर. एस .एस के मुकेश मंत्री, बालाराम पाटीदार ,पोरवाल युवा प्रकोष्ठ के राष्...

ड्रग विभाग ने जब्त की 50 हजार की दवाइयां

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालावाड। ज़िले के रीछवा में ड्रग विभाग की बड़ी कार्यवाही। अवैध दवा दुकान से 50 हज़ार से ज्यादा की दवाइयां जब्त की। लाइसेंस रटलाई के नाम पर और दुकान रीछवा में उसी नाम लाईसेन्स से संचालित की जा रही है। झालावाड ज़िले के रीछवा गाँव मे आज शाम ड्रग विभाग की टीम ने गाव में चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर से बड़ी संख्या में अवैध रूप से रखी गई दवाइयां जब्त की। सहायक औषधि नियंत्रक झालावाड उमेश मुखीजा ने बताया कि औषधि नियन्त्रक जयपुर राजाराम शर्मा से प्राप्त निर्देशानुसार ज़िले झालावाड के दो औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम बनाकर जिसमे डॉ संदीप केले और सुरेंद्र पारेता को झालावाड ज़िले के रीछवा गांव में एक अवैध रूप से संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण और कार्यवाही हेतु भेजा गया। दोनों औषधि नियंत्रण अधिकारियो ने औचक निरिक्षण में न्यू भारत मेडिकल स्टोर को रीछवा गाव में संचालित पाया। लेकिन वहां पर इस नाम से कोई ड्रग लाइसेंस नही था। उक्त दुकानदार से पूछताछ की गई और वहां से 50 हज़ार की दवाइयां जिनमे 31 विभिन्न केटेगरी की दवाइयां थी जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान  चार दवाओ के नमू...

डॉक्टर एवं सी.ए. दिवस पर किया सम्मान

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। शनिवार को जांगड़ा पोरवाल समाज के तत्वाधान में श्री रणछोड़ राय मंदिर पर रात्रि 8:00 बजे नेशनल डाक्टर एवं सीए दिवस के तहत समाज बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समाज के अध्यक्ष जगदीश कुमार गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का दूसरा रूप है उनके समर्पण भाव को और कर्म को धन्यवाद देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। चिकित्सक नर को नारायण मानकर जनता की सेवा करते हैं दिन हो या रात, सर्दी हो या गर्मी 24 घंटे मरीज की जान बचाना ही उनका प्रथम कर्तव्य है। सीए भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव होते हैं। महिला मंडल अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि 1 जुलाई 1991 को पहला नेशनल डॉक्टर डे मनाया गया था उस दिन भारत के जाने-माने फिगिशन विधान चंद्र राय की पुण्यतिथि भी है। आज के दिन चिकित्सकों और सीए को सम्मान देने में गर्व का अनुभव होता है। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झालावाड़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर संजय पोरवाल ने कहा कि समाज में चिकित्सक को भरपूर सम्मान मिलता है। मरीज भी आशा और विश्वास के साथ अपने चिकित्सक की तरफ देखता है चिकित्सक भी अपना कर्तव्य...

सेटेलाईट हॉस्पिटल में पहली बार ऑपरेशन से प्रसव

चित्र
राज की बातें/ जयन्त पोरवाल: स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ० माधुरी साहू का पालिकाध्यक्ष वर्षा मनीष चाँदवाड़ ने किया सम्मान झालरापाटन। शहर के सेटेलाईट हॉस्पिटल में मंगलवार को पहली बार स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ माधुरी साहू और उनकी टीम सहित निश्चेतन विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश बंसल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पित गौतम, ओटी असिस्टेंट अरविंद,अफजल अन्य सहायक राजकुमार सुमन, डीप कंवर, आफरीन, भेरूलाल, किरण बाई आदि के सहयोग से ऑपरेशन से प्रसव किया गया। प्रसव की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष वर्षा मनीष चाँदवाड़ ने सेटेलाईट हॉस्पिटल पहुँच कर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ० माधुरी साहू का माल्यार्पण कर सम्मान किया और मिठाई खिलाकर ऑपरेशन से सफल प्रसव में सहयोग करने वाली पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। वही सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानचंद जैन ने हॉस्पिटल प्रभारी हरिप्रसाद लकवाल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पार्षद हुकम प्रजापत, पंकज वैष्णव, अजय कुशवाह, सिद्धार्थ चाँदवाड़, मंजू राठौर सहित कई महिलाओं ने हॉस्पिटल की ऑपरेशन टीम को ऑपरेशन से प्रथम सफल प्रसव करने में डॉक्टर का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ...

डाइट परिसर में स्थापित की मां सरस्वती की मूर्ति

चित्र
राज की बातें / जयन्त पोरवाल : झालरापाटन। मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन में ब्रिज कोर्स कर रहे पीपीईटी एवं एसआरजी और डाइट प्रशासन के सहयोग से मां सरस्वती की मार्बल की ढाई फिट सुंदर प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य बालाराम बालोदिया, वर्तमान प्राचार्य कल्याण मल, एसएमसी सदस्य राजकुमार जैन टिल्लू, महेश श्रीवास्तव, शिविर प्रभारी बालचन्द नागर एवं सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। पंडित महेश चंद शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा और अभिषेक द्वारा मूर्ति की स्थापना की गई। संभागियों द्वारा सभी अतिथि गण का माल्यार्पण किया गया और भेंट स्वरूप विद्या का पौधा दिया गया। एसआरजी जितेंद्र दाधीच और राजेंद्र शर्मा द्वारा ब्रिज कोर्स की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 90 दिन का विशेष ब्रिज कोर्स अंग्रेजी मीडियम पीपीईटी को किस प्रकार दी जा रही है। मंच संचालन रामबाबू कारपेंटर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डाइट अधिकारी शमीम खान वरिष्ठ व्याख्याता, सुनील कुमार गुप्ता वरिष्ठ व्याख्याता, रामप्रसाद राठौर व्याख्याता के साथ समस्त मंत्रालयिक स्टाफ मौजूद रहा। पूर्व ...