संदेश

आचार्य प्रज्ञासागर ससंघ का गरोठ की ओर हुआ विहार

चित्र
राज की बातें सनातन संस्कृति में निष्काम भक्ति का महत्व है भवानीमंडी। भीतर देखने के लिए आंखों का बंद होना जरूरी है। देखने का हुनर तो बचपन से ही आ जाता है लेकिन कुछ दृश्यों को आंखें खोलकर नहीं आंखें मूंद कर देखा जाता है आंखें बंद कर भीतर का संसार दिखाई देता है और आंखें खोल कर बाहर का संसार दिखाई देता हैं। हमें 24 घंटे के भीतर 2 मिनट के लिए ही सही अपने भीतर देखने की कोशिश करनी चाहिए। स्वयं का परिचय पाने के लिए स्वयं को देखना जरूरी है, यह बात आचार्य प्रज्ञा सागर द्वारा नगर में अपनी अंतिम आनंद यात्रा के दौरान कही गई। साथ ही आचार्य श्री ने बताया कि जैन परंपरा दुनिया की इकलौती ऐसी परंपरा है जिसमें भगवान ना तो अपने भक्त से कुछ लेते हैं ना कुछ देते हैं। लेकिन उनके द्वार पर जाने वाले को सब कुछ मिल जाता है। सनातन संस्कृति में केवल निष्काम भक्ति का महत्व है। श्रद्धावान को मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। भारतीय संस्कृति में पिता पुत्र से ज्यादा गुरु शिष्य, भक्त भगवान परंपरा का महत्व है। हमें दूसरों की चिंता छोड़कर खुद की फिक्र करनी चाहिए। हमें प्रतिदिन कम से कम 2 पुण्य के कार्य अवश्य करने चाहिए। जिसके ...

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के आगमन व भगवान आदिनाथ जयंती को लेकर की जा रही व्यापक तैयारियां

चित्र
राज की बातें भवानीमंडी। आगामी 23 मार्च को दिगंबर जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर महाराज के आगमन व भगवान आदिनाथ की जयंती को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि 23 मार्च की प्रातः 7 बजे आचार्य प्रज्ञासागर महाराज का नगर में भव्य प्रवेश होगा व इसी दिन उनके सानिध्य में भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती का महोत्सव हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाई जाएगी ।विजय जूली ने बताया कि 23 मार्च सुबह 7 बजे स्टेशन चौराहे पर आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज की भव्य अगवानी की जाएगी। वहीं से भगवान आदिनाथ जयंती का भव्य जुलूस प्रारंभ होगा जो शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ राधेश्याम मंदिर की बगीची में पहुंचकर संपन्न होगा जहां मुनि श्री के प्रवचन व भगवान श्री के कलषाभिषेक आयोजित किए जाएंगे । इस दौरान समूचे शोभायात्रा मार्ग को 101 भव्य स्वागत द्वार से  सजाया जाएगा। मार्गो मे प्रज्ञासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन किया जाएगा । जुलूस में बैंड बाजे, घोड़े, जावरा के लोक कलाकार अपने नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। विजय जैन ने बताया कि समूचे कार्यक्र...

खारपाकलां में गंदगी बनी परेशानी का सबब

चित्र
राज की बातें झालावाड़। खबर आ रही राजस्थान के झालावाड़ जिले से जहां पिडावा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारपाकलां के ग्राम खारपाकलां में गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। गंदगी से ग्रामीण काफी परेशान है। दूर_दूर तक दुर्गंध फैल रही है। गंदगी से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्राम पंचायत को इस और ध्यान देने की जरूरत है।नसमाजसेवी ज्ञान सिंह गुर्जर ने बताया कि गंदगी से काफी परेशानी होती है।नरोड पर तक गंदा पानी बह रहा है। जब इस बारे में ग्राम विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहां की सफाई का ठेका दे दिया है। कल से सफाई का काम शुरू हो जाएंगा।

निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। गैर सरकारी विद्यालयों के संगठन स्कूल शिक्षा परिवार ने निजी विद्यालय संचालकों की समस्याओं एवं आरटीई  भुगतान को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर और भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष पीयूष बटवानी की ओर से बताया गया कि सरकार की ओर से RTE भुगतान के लिए यूनिट कॉस्ट पिछले 5 वर्षों से वृद्धि नहीं की है।  महंगाई हर वर्ष बढ़ रही है परंतु यूनिट कॉस्ट नहीं बढ़ने से विद्यालयों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।  साथ ही उच्च न्यायालय की ओर से प्री प्राइमरी कक्षाओं के भुगतान के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरटीई के अनुसार सत्र में दो बार पुनर्भरण किया जाना चाहिए लेकिन वह अभी तक समय पर नहीं किया जा रहा है साथ ही किताबों के पैसे डीबीटी के माध्यम से पेमेंट डालकर इसमें और देरी तथा विवाद वाला विषय बनाया जा रहा है। ज्ञापन में इन सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की गई इस पर जिला कलेक्टर व भाजपा जिला अध्यक्ष ने समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री तक पहु...

सुनेल पंचायत समिति में ज्यादातर ग्राम पंचायतों से नल जल मित्रों के नहीं पहुंचे नाम

चित्र
राज की बातें झालावाड़।  ग्राम पंचायत से चयन कर नल जल मित्रों के नाम भेजने थे।इसके लिए विकास अधिकारी सुनेल संजय शर्मा द्वारा लिखित में ग्राम पंचायतों को आदेश भी दिए थे।लेकिन जानकारी में आया कि अभी मात्र करीब 5 ग्राम पंचायतों से ही पंचायत समिति सुनेल में नाम पहुंचे है।अन्य ग्राम पंचायतों से आखिर कब पंचायत समिति सुनेल में नल जल मित्रों के नाम आएंगे इसका अधिकारियों व क्षेत्र की जनता को भी इंतजार है।जब विकास अधिकारी ने लिखित में आदेश दिया तो फिर आखिर ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार क्यों लेट  कर रहे है।जल्द नाम भेजे जाने चाहिए। "नल जल मित्रों के नाम भेजने के लिए ग्राम पंचायतों को आदेश दिए थे।लेकिन अब तक कही ग्राम पंचायतों से नाम नहीं आएं है।कल मैं फिर से जिन ग्राम पंचायतों से नल जल मित्रों के नाम नहीं आएं उन ग्राम पंचायतों को नल जल मित्रों के नाम भेजने के लिए लेटर जारी करवाता हूं।" - विकास अधिकारी, सुनेल

आमजन के लिए तैयार हुई स्थानीय मिठाईयां एवं झालावाड़ी हर्बल गुलाल

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: जिला प्रशासन ने किया नवाचार शुद्ध एवं स्वादिष्ट मिठाई एवं हर्बल गुलाल उपलब्ध कराना है मुख्य उद्देश्य- जिला कलक्टर झालावाड़। आगामी होली के त्यौहार पर झालावाड़ जिले के लोगों को खाने के लिए शुद्ध, स्वादिष्ट एवं स्थानीय मिठाई उपलब्ध कराना एवं होली खेलने के लिए हानिकारक रसायनों से मुक्त हर्बल गुलाल उपलब्ध कराना ही जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। यह बात जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता में कही। जिला कलक्टर ने सोमवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल करते हुए झालावाड़ जिले के लोगों के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से जिले की स्थानीय शुद्ध व स्वादिष्ट मिठाईयां एवं राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से झालावाड़ी हर्बल गुलाल तैयार करवाई गई है। इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि इस अनूठी पहल के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य लाभ अर्जित करना नहीं बल्कि स्थानीय उत्पादों को आमजन तक पहुंचाना है।   *झालावाड़ की जनता को मिलेगी शुद्ध एवं स्व...

पिडावा उपखंड की ग्राम पंचायत ओड़िया खेड़ी के ग्रामीण गंदगी से परेशान

चित्र
राज की बातें   झालावाड़। पिडावा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओड़िया खेड़ी के ग्राम बाकीपुरा के ग्रामीण कीचड़ गंदगी से काफी परेशान है। यह गंदगी भी उस जगह पर है जहां मंदिर है। श्री राम मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को इस कीचड़ गंदगी से काफी परेशान होना पड़ता है।वही इस बारे में प्रशासक सरपंच द्वारा बताया गया कि रोड का काम चल रहा है। मंदिर के यहां ऐसी स्थिति बन रही नाली पास नहीं है। अंडर ग्राउंड पानी निकासी कर एक दो दिन में कीचड़ की समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया।

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेस वार्ता सम्पन्न

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: ‘‘आशाओ ने निकाली जागरुकता रैली’’ झालावाड़। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कैम्पेन चलाया जा रहा है जो 07 दिसम्बर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलेगा। जिसे ओर गति प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य भवन परिसर झालावाड़ में प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई। साथ ही जिला मुख्यालय पर आमजन को जागरुक करने के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश बंसल द्वारा आशाओं की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।    जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश बंसल ने बताया कि अभियान के तहत जिले में टीबी मुक्त हो रही 103 ग्राम पंचायत के इंडिकेटर्स - संदिग्ध टीबी मामलो की जॉच (प्रति 1 हजार जनसंख्या पर 30 से अधिक), टीबी नोटिफिकेशन दर (प्रति 1 हजार जनसंख्या पर 1 या एक से कम), उपचार सफलता दर (85 प्रतिशत), ड्रग्स ससेप्टिबिलीटी टेस्ट (60 प्रतिशत), निक्षय पोषण योजना का लाभ (100 प्रतिशत), निक्षय मित्र द्वारापोषण किट् वितरण (100 प्रतिशत) रहे। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में...

कोर्ट ने राजाराम मीणा को तबादले पर दिया स्टे, मीणा बोले राजनैतिक द्वेषता से करवाया था मेरा तबादला

चित्र
राज की बातें बकानी। राज्य सरकार के पंचायतीराज विभाग द्वारा कही जगह ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले किए जिसमें पंचायत समिति बकानी की ग्राम पंचायत पाटलिया कुलमी में लगे ग्राम विकास अधिकारी राजाराम मीणा का भी तबादला कर दिया गया था। मीणा ने तबादले के आदेश को कोर्ट में जाकर चुनौती दी और कोर्ट के आदेश पर मीणा को स्टे मिल गया। जानकारी के अनुसार जब किसी अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया जाता है तब अगर वो कोर्ट से स्टे ले आते तो जहां उनकी ड्यूटी होती वही वो सेवा देते है। ऐसे में अब ग्राम विकास अधिकारी राजाराम मीणा को कोर्ट से स्टे मिल जाने पर अब वो फिर से पाटलिया कुलमी में ही ग्राम विकास अधिकारी रहेंगे। राजनैतिक द्वेषता से हुआ था मेरा तबादला- ग्राम विकास अधिकारी राजाराम मीणा मीणा ने मीडिया को बताया कि मेरा जो तबादला किया गया था वो सरकार ने नहीं बल्कि राजनैतिक द्वेषता के साथ करवाया गया था।पंचायतीराज विभाग द्वारा तबादला किया गया है। खेर यह तबादला प्रक्रिया के तहत हुआ या शिकायत पर बात जो भी हो ग्राम विकास अधिकारी को कोर्ट से स्टे ले आना यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला है। हां यह जरूर है की यह भी चर्चा ...

झालावाड़ी हर्बल गुलाल के लिए जिला परिषद् में बनाया विक्रय केन्द्र

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालावाड़। जिला प्रशासन एवं राजीविका के संयुक्त प्रयासों से राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित झालावाड़ी हर्बल गुलाल की उपलब्धता के लिए जिला परिषद् झालावाड़ में विक्रय केन्द्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के आठों उपखण्डों में राजीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कार्यालयों में भी हर्बल गुलाल आमजन के लिए उपलब्ध है। उक्त विक्रय केन्द्रों से आमजन झालावाड़ी हर्बल गुलाल कार्यालय समय में क्रय कर सकते हैं। राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के. एम. वर्मा ने बताया कि झालावाड़ी हर्बल गुलाल चार रंगों में उपलब्ध है। जिनमें झालावाड़ी हर्बल मेरीगोल्ड गुलाल, झालावाड़ी हर्बल पलाश गुलाल, झालावाड़ी हर्बल चेत्री गुलाब गुलाल व झालावाड़ी हर्बल नीम गुलाल हैं। एक सेट में चारों फ्लेवर के 100-100 ग्राम के पैकेट होंगे जिसकी कीमत 100 रुपए निर्धारित की गई है। एक साथ 200 सेट लेने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट का प्रावधान भी रखा गया है।