संदेश

नव नियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष का भाजपा पार्षदों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। शहर भाजपा मण्डल में नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष के रूप में दीपक शर्मा को नियुक्त करने पर आज भाजपा पार्षद अजय कुशवाह, पंकज वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना गुर्जर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल सोनी ने माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर स्वागत किया और शहर भाजपा मण्डल के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में पूर्व मण्डल महामंत्री अनिल नोपड़ा, भाजपा पार्षद नितेश परमार, रवि राठौर, ईश्वर खत्री, राजेश सुमन, मनीष प्रजापति, शुभम पोरवाल, योगेश नागर, दिलीप सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेंट जोसेफ स्कूल के तत्वावधान में एक दिवसीय स्विमिंग कंपटीशन का आयोजन

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। सेंट जोसेफ स्कूल के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय स्विमिंग कंपटीशन आयोजित कराया गया जिसमे झालरापाटन स्विमिंग क्लब की बेटियों ने बाजी मारी और लड़कों में सेंट जोसेफ के बच्चे अवल रहे। सेंट जोसेफ पीटीआई देवराज गुर्जर ने बताया कंपटीशन 25 मीटर, 50 मीटर और 100 मीटर के अंदर रखा गया था, जिसमे बच्चों और बच्चियों का अलग अलग ग्रुप अनुसार कॉम्पिटिशन हुआ। 17 साल से कम उम्र के बच्चो ने भाग लिया। 25 मीटर में उम्र 14 वर्ष से कम मे प्रथम हिमाक्षी सुमन झालावाड़ व द्वितीय अवनी गौतम, झालारापाटन गणगौर घाट रही, 50 मीटर में उम्र 14 वर्ष से कम में प्रथम जीविका पाटीदार झालरापाटन गणगौर घाट व द्वितीय माही पालीवाल झालरापाटन गणगौर घाट रही, 25 मीटर में उम्र 17 साल से कम प्रथम इशिका गौतम झालरापाटन गणगौर घाट व द्वितीय लहर दुबे सेन्ट जोसफ स्कूल रही, 50 मीटर बालिका उम्र 17 वर्ष से कम प्रथम भूमि पोरवाल झालरापाटन गणगौर घाट व द्वितीय गौरी राठौर झालरापाटन गणगौर घाट रही। वही लड़को मे 25 मीटर उम्र 14 साल से कम प्रथम मोहमद आतिफ सेन्ट जोसफ व द्वितीय तनुष प्रजापति सेन्ट जोसफ रहे, 50 मीटर उ...

टेंडर निरस्तीकरण के लिए कांग्रेस पार्षदों ने दिया ज्ञापन

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद ख़ालिद के नेतृत्व में नगरपालिका में पार्षदों ने शहर में आवारा नंदी को अब तक नही हटाये जाने को लेकर व नंदी उठाने वाली टेंडर फर्म को कार्य नही करने पर ब्लैकलिस्ट करने एवं बोर्ड की बैठक कराने को लेकर दिया ज्ञापन। ज्ञापन में बताया कि झालरापाटन नगर पालिका में बिना बोर्ड बैठक के टेंडर जारी हो रहे है, भेदभाव पूर्व रवैय्या अपना कर विपक्ष के वार्डो में कार्य नही करवाये जा रहे। वही शिकायत करने के बावजूद अवेध अतिक्रमणों को नही रोका जा रहा बिना निर्माण स्वीकृति धड़ल्ले से बन रहे बहुमंजिला मकान दुकान कांग्रेस के पार्षदों ने जताया विरोध। शहर में नगर पालिका ने बिना बोर्ड बैठक बुलाये कई टेंडर जारी किए जा रहे  हैं। पार्षदों ने इनको नियम विरुद्ध बताकर विरोध किया है। इनका कहना है कि नगर पालिका में पिछली बार दशहरा पर्व मनाने को लेकर 11-09- 2024 को साधारण बोर्ड बैठक हुई थी। जिसमे दशहरा पर्व मनाने के अलावा किसी बिंदु को नहि रखा गया। बिना बोर्ड बैठक के नगर पालिका को 25 लाख रुपए तक खर्च करने का अधिकार है। लेकिन इससे अधिक राशि के विकास क...

भाजपा उपचुनाव के प्रभारी नियुक्त

राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। नगरपालिका उपचुनाव वार्ड न. 13 मे भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा व मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी की सहमति से भाजपा प्रत्याशी पुलकित अग्रवाल के चुनाव प्रभारी पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा सह प्रभारी विजय राठौर व महावीर जेन को मनोनीत किया यह जानकारी मंडल महामंत्री दीपक शर्मा ने दी।

जिले की 70 फीसदी राशन की दुकानों पर ही पहुंचा गेहू, अन्य दुकानों से उपभोक्ताओं को निराश लौटना होगा

चित्र
राज की बातें बकानी। जिलेभर की 70 फीसदी राशन की दुकानों पर ही अभी तक गेहूं पहुंच पाया है। ऐसे में 30 प्रतिशत राशन की दुकानों पर गेहूं नहीं पहुंचा है जबकि 31 मई तक शत प्रतिशत राशन की दुकानों पर गेहूं पहुंच जाने चाहिए थे ताकि जून माह में उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों से निराश ना लौटना पड़े। लेकिन इसको विभागीय कमी कहे या ठेकेदार की लेट लतीफी खेर जो भी हो उसका खामियाजा आम गरीब उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा। राशन डीलर राशन बांटने को तैयार है। लेकिन उनकी दुकानों पर भी राशन गेहूं पहुंचे तब ही वो वितरण कर पाएंगे।  जहां राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आमजन को समय पर राशन उपलब्ध करवाने की दिशा में बेहतर कार्य कर रहे है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ भी आमजन की राशन संबंधी समस्या हो या कोई अन्य बराबर उनकी मदद करते है। जिला रसद अधिकारी को भी इस दिशा में ठोस प्रयास करने की जरूरत है ताकि हर माह समय पर जिले की राशन की दुकानों पर गेहूं पहुंच जाएं जो गरीब व्यक्ति जिसके गेहूं खत्म हो जाते उसको माह की शुरूआत में ही गेहूं मिल जाएं ताकि उसको परेशान नहीं होना पड़...

संत तुलसी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परिणाम मे बाजी मारी

चित्र
राज को बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। विद्यालय के निदेशक राहुल राठौर ने बताया की विद्यालय का 10वीं कक्षा का परिणाम सर्वश्रे्ठ रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा मे खुशी बैरागी ने 93.83%, वंशिका नागर ने 93.83%, सचिन गुर्जर ने 93.00%, अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाध्यापिका रेखा राठौर द्वारा माला पहनाकर बच्चों व अभिभावकों का स्वागत किया गया। संस्था के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मुँह मीठा कराया गया व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मोके पर संस्था के शिक्षक सत्यनारायण राठौर, विपिन राठौर, रामनिवास वैष्णव, शिव सिह गुर्जर, रूचि जैन, अंजू राठौर, विक्रम बैरवा, मुकेश माली, जगदीश लोधा, मुकेश कुमार मेहता, बलराज सिंह व विद्यार्थी मौजूद रहे।

काँग्रेस ने अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। नगर कांग्रेस कमेटी झालरापाटन के द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर ने बताया कि नगर पालिका के पार्षदों को काम चाहिए और अध्यक्ष प्रतिनिधि को काम से पहले दाम चाहिए जिसके कारण नगरपालिका द्वारा कचरा संग्रहण टेंडर होने के बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं अधिकारी अपना लाभ देखने के लिए टेंडर में बार-बार गुमराह कर कर वर्क आर्डर नहीं दे रहे हैं। ज्ञापन में यह भी बताया कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है साथ ही यह टेंडर उस फर्म को दिया गया है जिस फर्म ने सूचना बोर्ड के माध्यम से पूर्व में भी नगर पालिका के सहायक अभियंता के साथ मिलकर टेंडर में भारी भ्रष्टाचार किया। जिसे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने विरोध करने के बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष ने अनदेखी करते हुए और अपने लाभ को देखते हुए जिन वार्डों में बोर्ड नहीं लगे उन वार्डों में भी सूचना बोर्ड का पेमेंट स्वीकृत कर दिया और लगभग दुगनी से अधिक राशि में सूचना बोर्ड का टेंडर गुपचुप तरीके से किया। जिसका विरोध एवं...

डॉक्टर की फर्जी सील मामले में संविदाकर्मी ने लगाई न्याय की गुहार

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। गौरतलब है कि झालरापाटन शहर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर के फर्जी साइन व सील से आरजीएचएस योजना में दवाइयां उठाने का मामला सामने आया था। जब डॉक्टर को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने संदेह के आधार पर अस्पताल में ही कार्यरत उपभोक्ता मेडिकल स्टोर संचालक और संविदाकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।सैटेलाइट अस्पताल झालरापाटन में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनको स्वास्थ्य भवन से जानकारी मिली कि 21 से 23 मई के बीच मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान उनके हस्ताक्षर व सील से आरजीएचएस दवाइयों के लगभग 60 के आसपास पर्चे मिले हैं, जबकि इस अवधि में वे चिकित्सा विभाग की ट्रेनिंग में जयपुर गए हुए थे। बाद में पर्चे देखे गए तो डॉ. शर्मा के साइन व सील फर्जी पाए गए। इस पर उन्होंने सैटेलाइट अस्पताल में ही कार्यरत उपभोक्ता भंडार मेडिकल स्टोर के संचालक कमलेश राठौर व संविदाकर्मी राहुल जैन पर संदेह जताते हुए दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त मामले में नया मोड़ आया है जहां संविदाकर्मी राहुल जैन व ...

खबर का हुआ असर, स्टॉक मेंटेन नहीं मिलने वाली दुकान पर फिर पहुंची रसद विभाग की टीम

चित्र
राज की बातें बकानी। विगत दिनों निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत झिझनिया की राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टॉक मेंटेन नहीं मिलने पर जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। जिला रसद अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई की गई यह जानकारी मीडिया को नहीं बताने व मीडियाकर्मियों के फोन नहीं उठाने पर "जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में" शीर्षक से मंगलवार व बुधवार को खबरे प्रकाशित की गई। खबरों के बाद आखिर जिला रसद विभाग हरकत में आया, बुधवार को ग्राम पंचायत झिझनिया की राशन दुकान पर जिला रसद विभाग की टीम पहुंची। टीम की सूचना मिलने पर बकानी से भी मीडिया कर्मियों की टीम कवरेज करने झिझनिया के लिए रवाना हुई। हालांकि तब तक रसद विभाग की टीम वहां से निकल गई। मीडिया की उनसे बात नहीं हो पाई। मीडियाकर्मियों द्वारा जिला रसद अधिकारी देवराज रवि से कार्यवाही के बारे में जानना चाहा पर उन्होंने फ़ोन नही उठाया।  जिला रसद अधिकारी देवराज रवि आखिर मीडिया से लगातार दूर भाग रहे है। इससे लगातार विभाग की आमजन में प्रतिष्ठा गिर रही है।

राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में

चित्र
राज की बातें राशन डीलर के घर दावत उड़ाने के मामले में जिला रसद अधिकारी सवालों के घेरे में बकानी। गत दिनों जिला रसद अधिकारी देवराज रवि बकानी क्षेत्र की राशन की दुकानों पर निरीक्षण करने आएं थे। उस दौरान उन्होंने राशन डीलर के घर खाना खाया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, होना भी था क्योंकि वह नियम विरुद्ध जो था। गौरतलब है कि रसद अधिकारी राशन की दुकान को चेक करने आए थे और राशन डीलर के घर ही खाना खाया और जब नियम का हवाले देते हुए बात की तो  इसका जवाब देने की जगह भागते नजर आएं थे। यह खबर मीडिया पर काफी चली व प्रकाशित भी हुई थी।जिससे कही ना कही रसद विभाग की छवि पर भी असर पढ़ा। वही जिला रसद अधिकारी देवराज रवि द्वारा निरीक्षण के दौरान मीडिया को बताया था कि उन्होंने ग्राम पंचायत झिझनियां में राशन डीलर के यहां निरीक्षण किया जहां एक राशन डीलर के यहां स्टॉक मेंटेन नहीं पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। यह निरीक्षण 13 मई को किया गया था, इसके बारे में जिला रसद अधिकारी को 19 मई यानी 6 दिन बाद मीडियाकर्मी द्वारा फोन कर जानकारी ली गई कि झिझनिया ग्राम पंचायत के जिस राशन डीलर ...