संदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रटलाई में शिवालय का निर्माण किया

चित्र
राज की बातें बकानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रटलाई में  अधिकारियों वे कर्मचारियों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर शिवालय का निर्माण किया गया है।नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा व अभिषेक कर बेलपत्र का पौधा लगाया गया है।जिसमें मुख्य जोडे के रूप में नर्सिंग ऑफिसर रायसिंह लोधा व पूर्व प्रधान प्रेम बाई लोधा ने भाग लिया है।प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने वाले अधिकारी मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्श महबूब,डॉक्टर दीपक मीणा, नरेंद्र शर्मा,कर्मचारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दिलीप  भंडारी,बालचंद मीणा,सुजानसिंह लोधा,निशा कटारिया,बाबूलाल चारण मांगीलाल भील,अमरीश शर्मा, घनश्याम लोधा,देवीलाल लोधा, श्याम पाटीदार,चंद्र प्रकाश शर्मा बालचंद वैष्णव,अनिल वैष्णव,शुभम पाटीदार,पवन फार्मासिस्ट व स्टॉफ मौजूद रहा  है।

पुलियाओं का मरम्मत कार्य सवालों के घेरे में, अब भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्य में लीपापोती का लगाया आरोप

चित्र
राज की बातें बकानी। पुलियाओं के मरम्मत कार्य के ठेकेदार की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है। जिम्मेदार अधिकारी नही कर रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण। शुक्रवार को कुशलपुरा पुलिया पर पानी की तराई नहीं करने का मामला सामने आया था, उसके बाद मामला ग्राम मोडी में भी यही मामला सामने आ रहा है। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू लोधा ने भी घटिया मरम्मत कार्य पर नाराजगी जताई है। लोधा ने बताया कि मोडी की पूरी पुलिया डैमेज है। पुलिया के नीचे के खंभे जमीन छोड़ चुके है। उस पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। पुलिया की मरम्मत के लिए जहां सीमेंट कंक्रीट कर रहे है उसमें बालू रेत भी नहीं मिला रहे है, वहां भी तीन दिन से पानी की तराई नहीं की जा रही है।वही ठेकेदार ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मरम्मत कार्य में जो सामग्री काम में ली जा रही वो नियम अनुसार ली जा रही है। मरम्मत में भी कैसी खानापूर्ति मरम्मत कार्य किसी भी निर्माण को मजबूती देने के लिए किया जाता है। जब पुराने निर्माण कार्य में अगर इस तरह की खानापूर्ति की गई तो लोगों की जान पर भी आ सकती है। पहले ही तो पुराने निर्माण कार्य पर रेत सीमेंट गिट्टी टिकन...

पुलिया मरम्मत में लापरवाही, मीडिया के हस्तक्षेप के बाद तराई के लिए पहुचा टेंकर

चित्र
राज की बातें बकानी। कुशलपुरा में पुलिया मरम्मत कार्य में लापरवाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि  पुलिया मरम्मत कार्य में ठेकेदार द्वारा पानी की तराई नहीं करवाई जा रही है। चंद पैसे बचाने के चक्कर में ठेकेदार द्वारा तराई नहीं करवाई जा रही जिससे मरम्मत कार्य में मजबूती कैसे आएंगी, सीमेंट के पकड़ करने के लिए पानी की तराई जरूरी होती है। वही जब इस बारे में ठेकेदार से बात की गई तो ठेकेदार ने बताया कि हमारे द्वारा सभी पुलियाओं पर तराई करवाई जा रही है। पूरे मामले से हमारे संवाददाता ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवलाल मीणा को भी अवगत करवाया मीणा ने मामले को गंभीरता से लिया और कहां की मैं ठेकदार को पानी की तराई के लिए बोलता हूं। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार कुशलपुरा में पानी का टैंकर पानी की तराई करने के लिए पहुंचा और तराई हुई। बोरी बारदान बिछाना चाहिए_पुलिया मरम्मत कार्य में सीमेंट की मजबूती के लिए तराई तो होना जरूरी है ही वही सीमेंट की मजबूती के लिए सीसी पर टाट बारदान बिछाना चाहिए उसको गिला किया जाएं ताकि उससे और बेहतर तरीके से सीसी पक सके ताकि ज्यादा मजब...

6 दिन से लापता युवती की लाश कुवे में मिली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: बकानी। बकानी थाना क्षेत्र के बासखोयरा गांव निवासी विवाहित रीना बाई पत्नी रोशन सिंह जाति लोधा लगभग 6 दिन पहले बिना बताए घर से लापता हो गई थी, जिसकी परिजनों द्वारा बकानी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, जिसकी गांव के समीप स्थित एक कुएं में लाश मिली है। लाश के मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के ऊपर भी परिजनों ने रोष जताया और लाश को कुएं से बाहर नहीं निकलने दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 6 दिन पहले हमने नामजद कुछ लोगों के ऊपर शक जाहिर किया था। जिन्हें पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया। मामले की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो डीवाईएसपी झालावाड़ रटलाई, रायपुर थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश की गई। समझाइश के बाद ग्रामीणों ने लाश को कुएं से बाहर निकालने दिया। पुलिस द्वारा  झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में ले जाकर टीम द्वारा लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाएंगा।  वही परिजनों द्वारा महिला की मृत्यु का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया गया और परिजनों ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है।

विद्यार्थियों ने किया पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। संत तुलसी सीनियर सैकण्डरी स्कूल झालरापाटन के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को PNB कृषक प्रशिक्षण केन्द्र एवं RSET संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण संस्थान के निदेशक लड्डूलाल मीणा के निर्देशन में विद्यालय के रामनिवास वैष्णव द्वारा करवाया गया। विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित की जानी वाली विभिन्न गतिविधियों को बताया गया। संस्थान में स्थित विभिन्न क्षेत्रों जैसे नेट हाउस, फलो उद्यान, गुलाब, स्ट्राबेरी एवं सब्जियों की खेती, औषधीय पौधों की खेती एवं वर्मी कम्पोस्ट इकाईयों का भ्रमण विद्यार्थियों को करवाया तथा उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी बच्चों को बैंक सम्बंधी वित्तीय जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय के निदेशक राहुल राठौर, प्रधानाचार्या रेखा राठौर, सत्यनारायण राठौर, विपिन राठौर, विक्रम बैरवा ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया।

रक्तकोष फाउंडेशन झालावाड़ को मिला उत्कर्ष सम्मान

चित्र
राज की बातें झालावाड़। रविवार को झालावाड़ में आयोजित सद्गुरु सेवा संस्थान के सेवा सम्मान समारोह में रक्तकोष फाउंडेशन झालावाड़ शाखा को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कर्ष सम्मान प्रदान किया गया है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ व गणमान्य अतिथियों द्वारा टीम को सम्मानित किया गया है। इस दौरान टीम रक्तकोष फाउंडेशन झालावाड़ के जिलाध्यक्ष हेमराज पारेता,जिला संयोजक अनस पठान,जिला प्रवक्ता दीपक बैरवा व दीपक वर्मा मौजूद रहे है। समारोह में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़,एसडीएम अभिषेक चारण,जिला सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, रक्तकोष फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितिशा शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की है।इस अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन झालावाड़ के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।सदगुरु सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद दिया।

खबर का हुआ असर, लोकार्पण पट्टिका से हटाया ऑयल पेंट

चित्र
राज की बातें पुराने रूप में आई पट्टिका झालावाड़। पंचायत समिति सुनेल की ग्राम पंचायत खारपाकलां में राजीव गांधी सेवा केंद्र की लोकार्पण पट्टिका पर ऑयल पेंट पुताई का आरोप पूर्व सरपंच श्यामू बाई पाटीदार ने वर्तमान प्रशासक सरपंच के पुत्र घनश्याम पाटीदार पर लगाते हुए विकास अधिकारी को भी ज्ञापन भेजा था। मामले को राज की बातें समाचार द्वारा प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर को जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता के लिया वही ग्राम विकास अधिकारी गोविंद मेहर ने खुद मौजूद रहकर ऑयल पेंट को हटाया जिससे लोकार्पण पट्टिका फिर से पुराने रूप में आ गई है।लोकार्पण पट्टिका से ऑयल पेंट हटाएं जाने पर अब लोकार्पण पट्टिका पर पूर्व सरपंच का नाम जानकारी आदि दिखाई दे रही पूर्व सरपंच श्यामू बाई पाटीदार व पूर्व सरपंच के पुत्र युवराज पाटीदार ने खुशी जताते हुए इसको सच्चाई की जीत बताया है।

सेवा कर्तव्य नहीं है सेवा भाव है - जिला कलक्टर

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। सेवा कर्तव्य नहीं सेवा भाव है और योगेन्द्र शंकर शर्मा सेवा भाव से सेवा किया करते थे। कर्तव्य की भावना में कहीं न कहीं बाध्यता हो सकती है लेकिन भाव से की गई सेवा में निःस्वार्थता और आत्मसंतोष होता है और भाव मानवता की सच्ची पहचान होता है। यह बात जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने सेवा के सुमेरू स्व. योगेन्द्र शंकर शर्मा की तृतीय पुण्य तिथी एवं माता विद्या देवी शर्मा के पुण्य स्मरण में आयोजित निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर तथा सेवा सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होने रणछोड़दास महाराज के बारे में कहा कि श्रीकृष्ण स्वंय रणछोड़ है वो साक्षात नहीं आते उन्हें कर्म क्षेत्र में अर्जुनों की आवश्यकता होती है। अर्जुनों का वरण करते है और कुरूक्षेत्र के मैदान में लाकर के उन्हें खड़ा कर देते है। स्व. योगेन्द्र शंकर शर्मा रणछोड़दास के अर्जुन ही थे और उनके सेवा कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए मॉ सरस्वती के रूप में स्वयं विद्या देवी उनके साथ कर दी तो जहां स्वयं योगेन्द्र और विद्या देवी का संगम हो वहां सेवा तो आयेगी ही आयेगी वहॉ संस्कार तो आयेंगे ही आयेंगे। तीन पीढ़ीयों को एक साथ सेव...

विद्यार्थियों को करवाया शैक्षणिक भ्रमण

चित्र
राज की बातें/जयन्त पोरवाल: झालरापाटन। संत तुलसी सीनियर सैकण्डरी स्कूल झालरापाटन में कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। थर्मल परियोजन के मुख्य अभियंता संगीता श्रृंगी की अनुमति से कनिष्ठ अभियंता संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को कॉल हेडलिंग प्लांट, डीएम प्लांट, स्वीचआर्ट, टरबाईन, बोईलर, जनरेटर, चिमनी, कुलिंग टावर एवं बिजली उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। इस दौरान संस्थान निदेशक राहुल राठौर, प्रधानाचार्या रेखा राठौर, सत्यनारायण राठौर, विक्रम, विपिन राठौर आदि मौजूद रहे।

अकलेरा में रेलवे स्टेशन तक स्थाई मार्ग बनाने की मांग

चित्र
राज की बातें झालावाड़। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के अकलेरा में रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए अभी तक प्रशासन द्वारा स्थाई मार्ग नहीं बनवाया गया है। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए नहर के पास स्थित कच्चे मार्ग से वाहन निकलते है, जिसकी चौड़ाई भी बहुत कम है। बरसात में कच्चे मार्ग पर फिसलन होने के कारण कई बाइक सवार गिर जाते है, साथ ही नहर पास में होने के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अकलेरा में ट्रेन का संचालन गत वर्ष 12 मार्च को ही हो गया था, 1 साल होने को है मगर आज भी मार्ग नहीं बन पाया है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मनोहरथाना कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेमीचंद मीणा ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन मार्ग बनवाने की मांग की है। मनोहरथाना विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि घाटोली से कोटा तक रेल का संचालन हो रहा है। अकलेरा बड़ा स्टेशन है, यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री रेल का सफर करते है। मगर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए मार्ग सही न...